फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   by candle march students tribute to childrens who killed in Pakistan's Peshawar

कैंडिल जुलूस निकाल बच्चों को दी श्रद्धांजलि

Thu, 18 Dec 2014 11:27 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Thu, 18 Dec 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
by candle march students tribute to childrens who killed in Pakistan's Peshawar
पाकिस्तान के पेशावर स्थित सैनिक स्कूल पर हुए 
विज्ञापन
आतंकवादी हमले में मारे गए बच्चों के प्रति शोक व्यक्त करने के लिए गुरुवार को नगर सहित जिले के विभिन्न स्कूलों, कालेजों में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


नगर स्थित डीएवी इंटर कालेज के सभागार में शोक व्यक्त किया गया। दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थनासभा की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य देवभास्कर तिवारी ने कहा कि इस कायराना हमले की जितनी निंदा की जाए, वह कम है।

आतंकवाद के खिलाफ जंग छेड़ने का समय आ चुका है। इस अवसर पर अमरनाथ मिश्र, ऋषिकेश पांडेय, अनिरुद्ध तिवारी, ज्ञानेंद्र मिश्र, शरद पांडेय, विवेक शुक्ल, विनोद सिंह, मनोज सिंह आदि मौजूद थे।

 इसी क्रम में सिटी मांटेसरी स्कूल में शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें पाकिस्तान के पेशावर में हुए आतंकी हमले के प्रति अफसोस जाहिर किया गया।

कोपागंज: नगर स्थित मेरी सिटी चिल्ड्रेन स्कूल के सभागार में आतंकवादी हमले में मारे गए बच्चों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह,  प्रधानाचार्य  ममता राय,  अफसाना खातून, आेंकार सिंह, आकृति सिंह, अर्चना वर्मा,  पंकज मौर्य, दिव्या राय आदि मौजूद रहीं।

घोसी: घोसी संघर्ष समिति के तत्वावधान में शबनम चिल्ड्रेन स्कूल के छात्र छात्राओं ने कैंडिल मार्च तथा मौन जुलूस निकाला। घोसी संघर्ष समिति के संयोजक अरविंद पंाडेय के नेतृत्व में  सैकड़ों लोगों ने नगर के गांधी चौक से बुधवार की शाम मोमबत्ती जलाकर तहसील तक मार्च निकाला।
विज्ञापन


शबनम चिल्ड्रेन स्कूल कस्बा घोसी के बच्चों ने कैंडिल जुलूस निकाला। बच्चे मझवारा मोड़ स्थित गांधी प्रतिमा से मार्च निकाला। हरिकृष्ण मिश्र, अरविंद पांडेय, नौशाद खां आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सूरजपुर: क्षेत्र के पतजीवा स्थित शंकर जी इंटर कालेज के प्रांगण में शोकसभा हुई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामप्रताप यादव, महेंद्र प्रताप, फूलचंद, काशीनाथ, दर्शनराम, आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed