फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Buzzing Jairin on Urs The Astana

उर्स पर जाइरीन से गुलजार हुआ आस्ताना

Thu, 18 Oct 2018 11:01 PM IST
mau
mau Updated Thu, 18 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
Buzzing Jairin on Urs The Astana
mazar dumy
हजरत सूफी मोहम्मद जान सिद्दीकी किरमानी साहब के 87वें उर्स पर अस्ताना जाइरीन से गुलजार रहा। जाइरीन ने मजार पर पहुंच कर हाजिरी लगाई और मन्नतें मांगी। शुक्रवार को चादरपोशी तथा  शनिवार को गागर-चादर के जुलूस के साथ ही खीरकापोशी की रस्म अदा की जाएगी। वहीं रात में महफिले समा के तहत जाइरीन कव्वाली का लुत्फ उठाएंगे। कमेटी की तरफ से लोगों को टेंट तथा अन्य स्थानों पर ठहराया गया।
विज्ञापन

 
उर्स मेले में पश्चिम बंगाल, आसाम, महाराष्ट्र, बिहार,  झारखंड,  छत्तीसगढ़, उड़ीसा, कोलकाता, जम्मू कश्मीर सहित विभिन्न प्रांतों से जायरीन आए हैं। उनके खाने-पीने की व्यवस्था कमेटी के द्वारा की गई है।
विज्ञापन


गुुरुवार को हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक इस मजार पर दोनों समुदाय के लोग बड़ी श्रद्धा के साथ पहुंचे और हाजिरी लगाकर मन्नतें मांगी। इस दौरान आस्ताने को रंगीन झालरों से आकर्षक तरीके से सजाया गया था। आस्ताने पर खासी गहमागहमी का माहौल रहा। इस दौरान परिसर के आसपास अस्थायी दुकानें भी लगी थीं। बच्चों ने वहां लगे चर्खी झूले का आनंद भी उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सज्जादानशीन शाह मोहम्मद इजहार अहमद मोइनी मोइनिया ने बताया कि शुक्रवार को चादरपोशी तथा शनिवार को गागर की रस्म खीरकापोसी और महफिले समा आयोजित होगा। बताया कि हर साल की तरह इस साल भी दूर दराज से जाइरीन पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed