{"_id":"5b2019384f1c1bf36e8b7998","slug":"buzz-from-eid-shopping","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद की खरीदारी से बाजार हुए गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद की खरीदारी से बाजार हुए गुलजार
mau
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
ईद के लिए नगर के सदर चौक पर सेंवई की खरीदारी करते लोग।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई है। ईद को लेकर रोजेदारों ने खरीदारी तेज कर दी है। सुबह से ही बाजार में भीड़ जुटनी शुरू हो रही है तो पूरी रात चहल पहल दिख रही है। इसे लेकर फुटपाथ से लेेेेकर प्रमुख दुकानों पर खाने-पीने के सामान से लेकर विभिन्न सामानों की दुकानें सजी है। जिले में संभावित 16 जून को ईद मनाई जाएगी। ईद नजदीक आते ही बाजारों में कपड़ों की दुकानों पर सर्वाधिक भीड़ उमड़ रही है।
नगर के रौजा, बाटा, मलिक ताहिरपुरा, घास बाजार में कपड़ों की दुकानें तो फुटपाथों पर भी सजी नजर आ रही है। तरह-तरह के जुतियां, चप्पलें, रंग बिरंगी, ओढनी, नकाब व खान-पान की वस्तुओं से बाजार पट गया है। शाम को बाजार में सर्वाधिक भीड़ उमड़ रही है। देर रात तक खरीददारी का दौर चल रहा है। मेहमानों के लिए कालीन, टी सेट, ईत्र व सेंट की खरीददारी भी तेज है। बच्चे अपने मनपसंद के लिए चीजों को खरीदने के लिए उतावले नजर आ रहे हैं।
बाजार में खरीदारी करने आए रोजेदार इकबाल अहमद का कहना था कि पिछली बार की तुलना में इस बार सेवई, खजूर, कपड़े आदि सभी के दामों में बेतहाशा वृद्धि तो हुई लेकिन मजबूरी है कि घर का खर्च चलाने एवं ईद की खुशी मनाने के लिए खरीदारी करनी ही पड़ेगी। मुहम्मद तारिक और अबु हसन का कहना था कि महंगाई के चलते बच्चों और परिवार को नया कपड़ा खरीदना जेब पर भारी पड़ रहा है। लेकिन बच्चों की जिद के चलते उन्हें सबके लिए नए वस्त्र तो खरीदना ही पड़ेगा। कहा िक ईद के ऐन वक्त पर बिजली कटौती के चलते बुनकरों की आमदनी ज्यादा नहीं हो पाई है। इसके चलते उन्हें मन मसोसकर रह जाना पड़ रहा है।