फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Businessman's murder

व्यवसायी की हत्या से लोगों में उबाल

Tue, 22 Mar 2016 10:07 PM IST
मऊ/अमर उजाला ब्यूरो
मऊ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Mar 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
Businessman's murder
व्यवसायी की हत्या से लोगों में उबाल
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के खरिहानी मोड़ पर व्यवसायी विनोद सेठ की हत्या के बाद से अगले चार घंटे तक कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई। गुस्साए लोगों के आक्रोश का आलम यह रहा कि एक सरकारी बस को लोगों ने आग के हवाले कर दिया। एक अन्य बस को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस बूथ पर भी लोगों का गुस्सा उतरा, उसे ढहा दिया गया। पुलिस ने मामला नहीं सुलझा। आखिर पीएसी और आरएएफ को बुलाना पड़ा। चार की घंटे के बाद स्थिति नियंत्रण में आई।
विज्ञापन



 विनोद सेठ की हत्या किए जाने से गुस्साए व्यापारियों ने अपनी दूकानें बंदकर जगह-जगह जाम लगा दिया। व्यापारियों एवं आम लोगों की अनियंत्रित भीड़ ने मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से आ रही एक रोडवेज बस के चालक राजाराम एवं यात्रियों को उतारकर उसमें आग लगा दी। इसके अलावा एक गाजीपुर रोडवेज की बस, एक प्राइवेट, एक ट्रक में भी तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन


व्यापारी पिछले दस माह से बदमाशों द्वारा विनोद वर्मा को दी जा रही धमकी, उनके शो रूप पर फायरिंग के साथ ही गनर हटाए जाने से आक्रोशित थे। इसी को लेकर वह पुलिस प्रशासन पर अपनी खीज उतार रहे थे। चिरैयाकोट बाजार चौक पर तो रोडवेज बस में आग लगने के बाद लगा कि भीड़ थाने में घुस जाएगी और वहां भी कोई बड़ा घटना कर देेगी। लेकिन पुलिस ने आंसू गैस के गोले एवं रबड़ की गोलियां चलाकर किसी प्रकार स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि भीड़ ने भी जमकर पथराव किया और अपना गुस्सा पुलिस प्रशासन पर उतारा। बाजार में हर कोई विनोद सेठ की हत्या को लेकर गुस्से में था।  पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले और रबड़ की गोलियां चलाईं तो भीड़ ने भी पथराव कर दिया। पुलिस और पब्लिक संघर्ष में आजमगढ़ से आ रहे 55 वर्षीय दशरथ निवासी मानपुर थाना चिरैयाकोट को भी गंभीर चोट आई जिसे बाद में पुलिस ने अस्पताल पहुंचवाया।


इस संघर्ष में कई पुलिसकर्मियों को भी मामूली रूप से चोट आई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा मय पीएसी एवं फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ना शुरू किया, इसके बाद भीड़ जाकर शांत हुई। मौके पर डीआईजी, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी ने घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया । पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया।

विनोद सेठ के घर पर तो घटना के बाद मातम पसर गया था। उनके भाई विनय एवं पिता शरदचंद तो इस घटना से इस कदर विचलित थे कि अपनी सुधि बुधि ही खो  दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed