फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Businessman dies in road accident

Mau News: सड़क हादसे में कारोबारी की मौत

Wed, 25 Oct 2023 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Businessman dies in road accident
कोपागंज। थाना क्षेत्र की ग्रामसभा चिस्तीपुर में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे कोपागंज सीएचसी पर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दूसरा बाइक सवार भाग गया। मरने वाला व्यक्ति कबाड़ा का कारोबार करता था। नगर पंचायत कोपागंज के मोहल्ला वाजिदपुरा निवासी ओमप्रकाश यादव उर्फ डंपी यादव (50) किसी काम से बाइक द्वारा मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के कोइरियापार गया था। मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे वापस आ रहा था। चिस्तीपुर के पास कोपागंज से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर में ओमप्रकाश यादव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिरकर तड़पने लगा।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने ओमप्रकाश के परिजनों को सूचना दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। ओमप्रकाश यादव कबाड़ी का कार्य करता था। उसके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पिता की मौत से दोनों बेटियों सहित पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। दशहरा पर हुई दुर्घटना से पूरा मुहल्ला मर्माहत था। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed