फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Business of crores being affected due to non-release of Kanwar Yatra

कांवर यात्रा न निकलने से प्रभावित हो रहा करोड़ों का कारोबार

Mon, 06 Jul 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Business of crores being affected due to non-release of Kanwar Yatra
मऊ। कोरोना संक्रमण के चलते बाबा धाम जाने न जा पाने से जहां कांवरिया व्यथित हैं। वहीं कांवर यात्रा न निकलने से तैयारी करने, कपड़ा आदि का का स्टाक रखने वाले दुकानदारों को भी तगड़ा झटका लगा है। कांवर यात्रा न निकलने से ट्रांसपोर्ट के साथ-साथ कपड़ों की दुकान आदि भी प्रभावित हैं।
विज्ञापन

सावन माह शुरू होते ही नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों से भारी संख्या में कांवरियों के जत्थे की बाबाधाम के लिए रवानगी पूरे माह रहती है। इसके चलते शिव भक्तों के लिए विभिन्न सामग्रियों का एक बड़ा बाजार भी बन गया है। लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते न तो कांवर यात्रा निकल रही है और न ही बाबा धाम के लिए कांवरियों का जत्था रवाना हो रहा है। ऐसे में बाजारों में कांवर, कपड़ा, ट्रांसपोर्ट, पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री का कारोबार पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

कारोबारियों की मानें तो बालोत्रा पापलीन गमछा, बाबा धाम वाला नारंगी रंग का गमछा, बारमूडा, नारंगी रंग की साड़ी की बिक्री ठप सी है। इस संबंध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्ता का कहना है कि कोरोना के चलते नगर में महीनों से दुकानें बंद चल रही है। कांवर यात्रा न निकलने से रेडिमेड, पूजन सामग्री आदि की बिक्री नाम मात्र हो रही है। करोड़ों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। मधुबन कस्बा के कपड़ा कारोबारी शमशेर पाकिजा का कहना है कि सावन माह में अच्छी बिक्री होती है, लेकिन इस वर्ष कांवरयात्रा न निकलने से बिक्री ठप सी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी महाप्रसाद का कहना है कि लंबे समय बाद ऐसी स्थिति देखने को मिल रहा है। कुछ समझ में नहीं आ रहा है। पिपरी क्षेत्र के कारोबारी गुड्डू देववंशी का कहना था कि कोरोना के चलते इस वर्ष बिक्री न के बराबर है। कारोबारी कुबेर मौर्य का कहना था कि कांवर यात्रा न निकलने से कपड़ा, पूजन सामग्री आदि की नाम मात्र बिक रही है।
वहीं डुमरी मर्यादपुर के कांवरिए अनिल वर्मा का कहना था कि 15 वर्ष से बाबा धाम जल चढ़ाने जा रहा हूं, लेकिन कोरोना के चलते रोक होने से मन व्यथित है। महुवी निवासी श्रद्धालु पंकज शर्मा का कहना था कि इस साल बाबा धाम नहीं जा पाऊंगा।

पिपरी क्षेत्र के गिरीश बरनवाल का कहना था कि इस वर्ष बाबा धाम न जा पाने से मन अशांत है। पिपरी क्षेत्र के ही आनंद मोदनवाल का कहना था कि बाबाधाम जाने के लिए सही समय का इंतजार कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed