फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Buses stopped at Ghazipur route, then revenue increased due to Sehgal and festivals

गाजीपुर रुट पर बंद हुआ बसों का फेरा, फिर सहगल और पर्व के नाते बढ़ा राजस्व

Wed, 02 Dec 2020 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Buses stopped at Ghazipur route, then revenue increased due to Sehgal and festivals
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण से हर सेक्टर प्रभावित हुआ है। लेकिन सहलग और पर्वों के चलते परिवहन निगम के राजस्व में 40 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके पीछे रेलवे का संचालन न होना है। हालात यह है कि कोरोना काल में रोडवेज डिपो से विभिन्न रूटों पर बसों का यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या भी 15 फीसदी बढ़ी है। दूसरी तरफ राजस्व में वृद्धि होने के बावजूद कई ऐसे रूट हैं जिन पर बसों के संचालन की सुविधा न के बराबर है। इसके अलावा डिपो पर न तो कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में रोडवेज डिपो से रोजान 5500 से ज्यादा यात्री डिपो की 40 बसों के अलावा दूसरे डिपो से आनी वाली बसों से विभिन्न रूटों पर यात्रा कर रहे हैं। इससे रोडवेज डिपो को प्रतिदिन करीब सात लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हो रहा है। कोरोना संक्रमण काल से पहले होने वाले रोजाना पांच लाख रुपये राजस्व से 40 फीसदी अधिक है। रोडवेज का यह आय में ओर बढ़ोत्तरी हो सकती है, अगर गाजीपुर, गोरखपुर रूटों पर बसों का संचालन ओर बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

वर्तमान में गाजीपुर रूट पर मऊ डिपो की एक बस का संचालन न होने से इस रूट के यात्रियों को या तो दूसरे डिपो की बसों का इंतजार करना होता या दूसरे वाहनों से जाना पड़ता है। वहीं गोरखपुर रूट पर केवल 4 बसों का संचालन हो रहा है, जबकि इस रूट पर अकेले 15 सौं से ज्यादा यात्री है। बीते मार्च माह से रेलवे के अधिकांश ट्रेनों का संचालन बंद होने से गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ रूट पर यात्रियों की संख्या में तीन गुनी वृद्धि हुई है। लेकिन गाजीपुर रूट पर परमिट नहीं होने से इस रूट पर जहां एक भी बस का संचालन नहीं है। आजमगढ़, गोरखपुर, बलिया रूट पर पांच से कम बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed