{"_id":"6a70e4f63256f5b4e40b69a7","slug":"bus-depot-to-be-built-on-two-acres-of-land-of-phc-ratanpura-mau-news-c-295-1-svns1028-149723-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पीएचसी रतनपुरा की दो एकड़ भूमि पर बनाई जाए बस डिपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पीएचसी रतनपुरा की दो एकड़ भूमि पर बनाई जाए बस डिपो
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर मांगाें को लेकर ज्ञापन सौंपने जाते किसान नेता राकेश सिंह और अन्य। स्रोत- स्वयं
मऊ। रतनपुरा ब्लॉक मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बेकार पड़ी जमीन पर बस डिपो बनाए जाने की मांग को लेकर सोमवार को क्षेत्रीय नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव को सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता राकेश सिंह ने किया। ज्ञापन में बताया गया कि रतनपुरा ब्लॉक कार्यालय के सामने स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन लंबे समय से जर्जर होकर खंडहर में तब्दील हो चुका है।
करीब 35 वर्ष पूर्व स्वास्थ्य केंद्र को रतनपुरा ब्लॉक मुख्यालय से डेढ़ किलोमीटर दक्षिण स्थित जोगापुर गांव में उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन में स्थानांतरित कर दिया गया था। इसके बाद ब्लॉक मुख्यालय स्थित पीएचसी की जमीन उपयोग में नहीं आ रही है।नागरिकों ने मांग की कि स्वास्थ्य केंद्र की करीब दो एकड़ खाली पड़ी जमीन परिवहन निगम को उपलब्ध कराकर यहां डिपो का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
उनका कहना है कि बस डिपो बनने से रतनपुरा क्षेत्र से लखनऊ, दिल्ली, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर सहित अन्य प्रमुख शहरों के लिए बसों का संचालन शुरू हो सकेगा, तो लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। ज्ञापन देने वालों में अजय तिवारी, विषम सिंह, संजीव कुमार सिंह, विजय तिवारी, अमरनाथ सिंह, रमेश शर्मा, शिव बली सिंह, शिवम, आरती देवी, विभा चौहान, नन्हक राम सहित अन्य लोग शामिल रहे।