{"_id":"6a397c370f040f63770fcdea","slug":"burglars-cut-through-windows-to-break-into-two-houses-failed-at-the-third-mau-news-c-295-1-mau1001-147438-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: खिड़की काटकर दो घरों में चोरी, तीसरे में रहे विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: खिड़की काटकर दो घरों में चोरी, तीसरे में रहे विफल
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज गांव में मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद
कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज गांव में अज्ञात चोरों ने रविवार रात खिड़की काटकर दो घरों से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। वहीं तीसरे घर में चोरी का प्रयास विफल रहा क्योंकि घर के लोग जाग गए।
एक ही रात में दो घरों में चोरी और एक घर में चोरी के प्रयास से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि पुलिस जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
चोरी की पहली घटना सहरोज गांव निवासी अंगद यादव के घर हुई। पीड़ित अंगद ने बताया कि चोरों ने रविवार देर रात उनके घर की खिड़की काटकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
चोर अलग-अलग कमरों से तीन सोने के हार, 60 पायल, झुमके, अंगूठी, सिकड़ी और बच्चों के गहने चोरी कर ले गए। सुबह करीब पांच बजे परिजनों के जागने पर चोरी का पता चला।
इसी तरह प्रदीप तिवारी के घर में भी खिड़की काटकर चोरी की घटना हुई। पीड़ित ने बताया कि तीन मंगलसूत्र, अंगूठी, पायजाब, बच्चों के सोने के आभूषण, 50 चांदी के सिक्के और दो हजार रुपये नकद गायब हैं।
थानाध्यक्ष राकेश रोहन ने बताया कि दो घरों में हुई चोरी की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
0000000000000
परिवार के जागने पर भागे चोर
चोरों ने गांव निवासी कृष्ण कुमार तिवारी के घर में भी खिड़की काटकर घुसने की कोशिश की, लेकिन घर के लोगों के जाग जाने से वे वारदात को अंजाम दिए बिना मौके से फरार हो गए। लगातार हुई इन घटनाओं से पूरे गांव में भय का माहौल है।