फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bunch of 2 kg hair removed from stomach

पेट से निकाला गया 2 किलो बाल का गुच्छा

Wed, 12 Feb 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Bunch of 2 kg hair removed from stomach
नगर के गुप्ता सर्जिकल अस्पताल में डा.पीएल गुप्ता द्वारा महिला के पेट से आपरेशन कर निकाला गया दो क? - फोटो : MAU
मऊ। आंत में इन्फेक्शन, पथरी ट्युमर आदि की बातों को तो सभी ने सुना था, लेकिन पेट में बालों का गुच्छा होना हैरत की बात है। लेकिन यह कोई सुनी-सुनाई बात नहीं है। बल्कि हकीकत है, शहर के गुप्ता सर्किल अस्पताल में बुधवार को हुए आपरेशन में एक किशोरी के पेट से दो किलों सौ ग्राम बालों का गुच्छा निकला। जिसे देख किशोरी के परिवारीजन के साथ अन्य लोग आश्चर्य में पड़ गए। बीमार किशोरी शाहीन (13) पुत्री मो. दिलशाद बलिया जिले के बेलथरोड की रहने वाली है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह बीते एक माह से पेट में दर्द की शिकायत कर रही थी। इस दौरान वह खाना आदि नहीं खा रही थी। परिवार के सदस्य कई डाक्टरों को दिखाए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसीक्रम में वह मऊ में नरईबंधा स्थित गुप्ता सर्जिकल में डा. पीएल गुप्ता के पुत्र डा. अभिषेक गुप्ता को दिखाया। डाक्टर अभिषेक ने बताया कि अल्ट्रा सोनोग्राफी कराने पर पता चला कि किशोरी की आंतों में कुछ ट्युमर जैसा है, इस आधार पर और जांच कराई गई। इस दौरान स्पष्ट हो गया कि आंतों में बाल फंसा है। इस आधार पर बुधवार को किशोरी का आपरेशन किया गया। इस दौरान किशोरी के पेट से दो किलो सौ ग्राम बालों का गुच्छा निकला। डा. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि बाल 18 सेंटीमीटर की लंबाई और 16 सेंटीमीटर की चौड़ाई में आंत में पहुंचकर फंसा था। बोले यह आपरेशन बहुत ही क्रिटिकल था, बोले मेडिकल लाइन में इस बीमारी को रिपंजेल सिंड्रोम गैस्ट्रिक त्रिंकोबेजोर कहा जाता है, जो 15 लाख लोगों में से किसी एक को होता है। ऐसे मरीज अपने ही बाल को तोड़कर के खाते रहते हैं, जो पेट में इकट्ठा होकर के उन्हें परेशानी में डालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed