{"_id":"6761d4bc01c3db57b60329c4","slug":"bullet-hits-divider-injury-caused-by-falling-on-stone-on-stomach-doctor-dies-mau-news-c-295-1-mau1001-121757-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: डिवाइडर से टकराई बुलेट, पत्थर पर पेट के बल गिरने से लगी चोट, डॉक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: डिवाइडर से टकराई बुलेट, पत्थर पर पेट के बल गिरने से लगी चोट, डॉक्टर की मौत
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा बाईपास पर मंगलवार की दोपहर गोरखपुर से गाजीपुर जा रहे दो युवकों की बुलेट बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई, दूसरा घायल हो गया। हादसे के समय हेलमेट पहने होने के चलते सिर में चोट से तो बच गया, लेकिन तेज गति होने से उछलकर सड़क किनारे लगे एक पत्थर पर पेट के बल गिरने से गंभीर चोट लगी। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरे घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों की पहचान उनके पास मिले आई कार्ड से हुई।
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के इकवाडाड गांव निवासी डॉ. अब्दुल (24) संतकबीर नगर जिले के खलीलाबाद निवासी डॉ. अनस एमबीबीएस सेकंड ईयर के छात्र थे। दोनों मंगलवार को किसी काम से गाजीपुर की तरफ आ रहे थे। अभी वह दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा बाईपास के पास पहुंचे थे कि तेज गति होने के चलते बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोबीच बने डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के समय बाइक चला रहे डॉ. अब्दुल उछलकर सड़क किनारे गड़े एक पत्थर पर पेट के बल गिरने से वह गंभीर घायल हो गया। वहीं, डॉ. अनस के सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद इसकी सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी। दोहरीघाट एसओ प्रमेंद्र सिंह ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट लाया गया, जहां चिकित्सकों ने डॉ. अब्दुल को मृत घोषित कर दिया, वहीं घायल अनस को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। एसओ ने बताया कि मृतक और घायल की पहचान उनके पास मिले पहचान पत्र से हुई है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।