फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Buffalo, goat being tied in Anganwadi center

आंगनबाड़ी केंद्र में बांधी जा रही भैंस, बकरी

Wed, 16 Feb 2022 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
Buffalo, goat being tied in Anganwadi center
दुबारी क्षेत्र ग्राम पंचायत मुडाडार मनियार के बैरियाडीह पुरवा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में बंध? - फोटो : MAU
दुबारी। फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के मूड़ाडार मनियार गांव के बैरियाडीह पुरवे में 2018-19 में लाखों की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण शुरू हुआ। तीन वर्ष बाद भी यह पूरा नहीं हो सका है। हालत यह है कि भवन पर दबंगों का कब्जा है। बच्चों की पढ़ाई की जगह भैंस, बकरी बांधी जा रही है। पुष्टाहार कब वितरित होता है। पता ही नहीं चलता। परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। लाखों की लागत से बने आंगनबाड़ी केंद्र को 2020 में हस्तांतरित होना था। लेकिन विभागीय लापरवाही से ऐसा नहीं हो सका। आंगनबाड़ी केंद्र में दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तैनाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंद्र पर बैठती ही नहीं हैं। पुष्टाहार का वितरण भी नहीं होता है। कमरों में गंदगी है। ग्रामीण राम भगत सहानी, भगवंती देवी, कौशिल्या देवी, पुष्पा देवी, आरती, गीता देवी, उर्मिला देवी, मीना देवी, वृंदा देवी, लीलावती देवी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र तो है, लेकिन यहां दबंगों का कब्जा है। ग्राम प्रधान राजेश प्रजापति नें बताया कि अधूरा निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा। सीडीपीओ, फतहपुर मंडाव ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र का भवन हैंडओवर नहीं हुआ है। भवन निर्माण कार्य पूरा कराए जाने के मामले में खंड विकास अधिकारी को कई बार पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed