{"_id":"614b60ff8ebc3e041e6fdacf","slug":"bsp-meeting-in-mau-over-upcoming-up-assembly-election-2022-party-will-contest-elections-under-leadership-of-mayawati-bhim-rajbhar-declared-candidate-from-sadar-seat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ में बसपा की बैठक: 2022 में मायावती के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी पार्टी, भीम राजभर सदर सीट से प्रत्याशी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में बसपा की बैठक: 2022 में मायावती के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी पार्टी, भीम राजभर सदर सीट से प्रत्याशी घोषित
Thu, 23 Sep 2021 01:24 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:24 AM IST
सार
बसपा ने तीन विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। मधुबन विधानसभा से एडवोकेट नीलम सिंह कुशवाहा को प्रभारी/प्रत्याशी बनाने की घोषणा की। मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा से डॉ. धर्मसिंह गौतम को प्रभारी/प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य सेक्टर प्रभारी और बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मंडल स्तरीय कार्यकर्ता बैठक बुधवार को मऊ जिले के एक प्लाजा में हुई। इसमें आजमगढ़, गोरखपुर, सहारनपुर, मुरादाबाद, मेरठ, बरेली, लखनऊ एवं उत्तराखंड के प्रभारी शमशुद्दीन राईन ने तीन विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।
विज्ञापन
इस दौरान शमशुद्दीन राईन ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मायावती के नेतृत्व में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता पस्त है। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को सदर विधानसभा सीट से प्रभारी/प्रत्याशी बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन
मधुबन विधानसभा से एडवोकेट नीलम सिंह कुशवाहा को प्रभारी/प्रत्याशी बनाने की घोषणा की। मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा से डॉ. धर्मसिंह गौतम को प्रभारी/प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने राजीव कुमार सैनी को जिला सचिव और भोला प्रसाद को मधुबन विधानसभा अध्यक्ष क्षेत्र बनाने की घोषणा की। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि प्रदेश में बसपा की सरकार बनने पर प्रदेश से गुंडे माफिया का सफाया किया जाएगा।
विज्ञापन