फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BSP failed to save even its core vote, did not even express confidence in former MP

Mau News: अपना कोर वोट भी बचाने में विफल रही बसपा, पूर्व सांसद पर भी नहीं जताया भरोसा

Thu, 06 Jun 2024 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
BSP failed to save even its core vote, did not even express confidence in former MP
मऊ। घोसी चुनाव में अभी तक दलित वोटर महत्वपूर्ण भूमिका में होते थे। यह सभी वोट बसपा को हर चुनाव में मजबूत करते थे। लेकिन घोसी विधानसभा उपचुनाव के बाद से हुए लोकसभा चुनाव में यह वोट तेजी से सपा के पाले में गए हैं। यही कारण है कि विधानसभा उपचुनाव के बाद लोक सभा के चुनाव में भी सपा ने सबसे बड़ी ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

घोसी लोकसभा में कुल करीब पौने चार लाख दलित मतदाता है। यह बसपा के परंपरागत वोटर होते थे। पहली बार 1999 में यह सीट बसपा के खाते गई थी। जहां बालकृष्ण चौहान ने जीत दर्ज की। जबकि 2004 में हुए आम चुनाव में सपा के चंद्रदेव प्रसाद राजभर ने बसपा के दारा सिंह चौहान को हराया था। वर्ष 2014 में देश में मोदी लहर के दौरान भाजपा के हरिनारायण राजभर को बसपा के दारा सिंह चौहान ने ही टक्कर दी थी। वर्ष 2019 में भी बसपा और सपा के चुनावी मैदान में होने के बाद बसपा ने अतुल राय को मैदान में उतारा था। जहां अतुल ने 50 फीसद से अधिक मत पाकर जीत दर्ज की। घोसी लोकसभा में उदय के बाद बसपा तेजी से अस्त होने लगी। बसपा का स्थानीय असरदार नेता का न होना भी कारण है। जिस मजबूत कैडर वोटर के दम पर हर कोई लोकसभा से लेकर चार विधानसभाओं में बसपा के टिकट पाने के कतार में लगते थे। लेकिन बीते कुछ सालों से बसपा का बेस वोट तेजी से छटकने लगा है। घोसी उपचुनाव में बसपा के चुनावी मैदान में नहीं होने से उम्मीद थी कि बसपा से भाजपा में आए दारा सिंह चौहान को फायदा मिलेगा। लेकिन वह सपा के पाले में शिफ्ट हो गया। सपा के सुधाकर सिंह ने घोसी में ऐतिहासिक 45 हजार मतों से जीत दर्ज की थी। आम चुनाव में भी एक बार फिर बसपा को वोट सपा के पाले में गया जिससे सपा के राजीव राय ने रिकॉर्ड एक लाख 62 हजार मतों से विजयी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed