{"_id":"60f1bdf88ebc3ec20a7066fd","slug":"bsa-stopped-one-day-s-salary-of-eight-careless-teachers-notice-issued-mau-news-vns600817619","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने आठ लापरवाह शिक्षकों का रोका एक दिन का वेतन, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने आठ लापरवाह शिक्षकों का रोका एक दिन का वेतन, नोटिस जारी
विज्ञापन
मऊ। शासन प्रशासन की तरफ से तमाम फरमान जारी होने के बाद परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के कार्यप्रणाली में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी रानीपुर ने गत 14 जुलाई को कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया तो शिक्षकों के कार्यप्रणाली की पोल खुल गई। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय सादीपुर विद्यालय बंद मिला। जबकि प्राथमिक विद्यालय गोकुलपुरा में छह शिक्षक गायब मिले। बीईओ की संस्तुति पर बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह ने लापरवाह शिक्षकों का एक-एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति प्रदान किया। साथ नोटिस जारी कर आख्या मांगा है।
कोरोना संक्रमण काल में परिषदीय विद्यालय बंद चल रहे है। शासन की तरफ से विद्यालय खोला गया है, लेकिन केवल शिक्षकों को ही विद्यालय जाकर आनलाइन क्लास संचालित करने के साथ ही प्रशासनिक कार्य को पूरा करना है। विद्यालय पूर्वाह्न आठ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित करने का प्रावधान है। लेकिन शिक्षक बिना बताए ही स्कूल से गायब हो रहे हैं। बीएसए के आदेश के क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी रानीपुर ने गत 14 जुलाई को कई विद्यालयों का दोपहर बाद निरीक्षण किया। निरीक्षणके दौरान कंपोजिट विद्यालय गोकुलपुरा मेें सहायक अध्यापिका शाहिस्ता, पिंकी गुप्ता, शशिबाला द्विवेदी शिक्षामित्र, सहायक अध्यापक साजिद कमाल, सहायक अध्यपक मधुसूदन मौर्य अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति बीएसए से किया था।
इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय सादीपुरा का निरीक्षण किया। इसमें समस्त स्टाफ गायब मिला था। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह ने लापरवाह शिक्षकों का एक-एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति प्रदान किया। साथ नोटिस जारी कर आख्या मांगी है। इस बाबत बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह का कहना है कि लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह शिक्षकों को नोटिस जारी की गई है।