फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BSA office sealed after getting three infected patients

तीन संक्रमित मरीज मिलने पर बीएसए ऑफिस सील

Fri, 21 Aug 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
BSA office sealed after getting three infected patients
मऊ में कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बंद हुआ नगर स्थित बीएसए कार्यालय। अमर उजाला - फोटो : MAU
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ कम होते नहीं दिख रहा हैं। 72 घंटे के अंदर शुक्रवार को जिले का दूसरा प्रमुख सरकारी कार्यालय को संक्रमित मरीज मिलने के बाद बंद कर दिया गया हैं। शुक्रवार को जांच के दौरान बीएसए कार्यालय के जिला समन्वयक, स्टेनों, कंप्यूटर ऑपरेटर संक्रमित मिले। जिसके बाद कार्यालय को सील कर दिया। इससे पहले डाक्टर के पॉजिटिव मिलने पर जिला अस्पताल और एसपी कार्यालय को 24 घंटे के लिए सील किया गया था।
विज्ञापन

जिले में एंटीजेन टेस्ट से कोरोना संक्रमण को ट्रेस करने में स्वास्थ्य विभाग को काफी सफलता मिल रहा हैं। शुक्रवार को भी बीएसए कार्यालय में एंटीजेन टेस्ट किया गया। जहां कार्यालय में तैनात जिला समन्वयक, स्टेनो तथा एक कम्पयूटर ऑपरेटर की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। कार्यालय में एक साथ तीन कर्मचारियों के संक्रमित मिलने के बाद अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

उधर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी एक साथ तीन संक्रमित मरीज मिलने पर बीएसए कार्यालय पहुंचे और तीनों संक्रमित मरीजों को कोविड अस्पताल भेजा। साथ ही तीनों के संपर्क में रहने वाले लोगों को चिहिन्त किया जा रहा हैं। उधर तीन दिन में बीएसए कार्यालय अपने कर्मचारियों के संक्रमित मिलने पर सील होना वाला दूसरा शासकीय कार्यालय हैं। इससे पहले कलेक्ट्रेट के समाज कल्याण कार्यालय में, एसपी कार्यालय में पॉजिटिव मरीज मिले थे। बताते चले बीते बुधवार को जिला अस्पताल में तैनात फिजिशियन तथा एक कर्मचारी के संक्रमित मरीज मिलने पर अस्पताल को 24 घंटे के लिए सील किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed