फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   brother in law raped woman in uttar pradesh

नशे में धुत देवर ने लूटी भाभी की अस्मत

Mon, 20 May 2013 02:15 PM IST
मऊ/मुजफ्फरनगर/ब्यूरो
मऊ/मुजफ्फरनगर/ब्यूरो Updated Mon, 20 May 2013 02:15 PM IST
विज्ञापन
brother in law raped woman in uttar pradesh

नशे में धुत एक देवर जब दोपहर में घर पहुंचा तो उसकी भाभी अकेली थी। उसकी नियत खराब हो गई और उसने भाभी की अस्मत लूट ली।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दोहरीघाट पुलिस ने आरोपी देवर के विरुद्ध दुराचार का मुकदमा दर्ज किया है।
मामला मऊ जिले के एक गांव का है।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, छह मई को पीड़िता घर पर अकेली थी। इस बीच दिन में ही उसका देवर नशे में धुत होकर घर आया। उसकी नीयत भाभी पर खराब हो गई। महिला के प्रतिरोध के बाद भी देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़ित महिला ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने भी उसकी फरियाद नहीं सुनी।

महिला अपर पुलिस अक्षीक्षक के यहां पहुंची। जिसके बाद एएसपी तेजस्वरूप सिंह के निर्देश पर पुलिस ने रविवार को आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

साथ ही पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष दोहरीघाट विश्वजीत सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

दो बहनों के साथ दुष्कर्म
मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में दो बहनों को हथियारों के बल पर अगवाकर रेप करने का मामला प्रकाश में आया है।

दो युवकों ने एक खाली पड़े मकान में दोनों बहनों को बंधक बनाए रखा। दोनों एक सप्ताह तक दोनों लड़कियों से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पुलिस को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी पीड़ित के पिता को दी है।
विज्ञापन

   
रविवार को एक ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि धमकी के कारण पीड़िता के घरवालों ने पुलिस से शिकायत नहीं की। 25 अप्रैल की रात्रि में दोनों बहनों को अगवा किया गया था फिर ग्रामीणों के दबाव में दो मई को उन्होंने छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनो बहनों में एक नाबालिग है। पुलिस क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र लाल, प्रभारी निरीक्षक एके गौतम के साथ दोनो लड़कियों को लेकर गांव में पहुंचे। उन्होंने लड़कियों की निशानदेही पर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सीओ ने बताया कि लड़कियों की मौखिक शिकायत पर ही मुकदमा कायम किया जाएगा। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed