फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Broken wire entangled with truck, caused chaos

ट्रक से उलझ कर टूटा तार, मची अफरातफरी

Thu, 07 Jan 2021 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Broken wire entangled with truck, caused chaos
फतेहपुर मंडाव। मधुबन थाना क्षेत्र के कटघरा शंकर मोड़ पर बृहस्पतिवार की सुबह गन्ना लदा ट्रक लटक रहे एलटी तार में उलझ गया जिससे पोल उखड़ गया और तार टूट कर बीच बाजार में आ गिरा। उस समय बिजली आपूर्ति ठप थी अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन

गन्ने से लदा ट्कर बृहस्पतिवार की सुबह बेल्थरारोड से घोसी चीनी मिल की तरफ जा रही था। ट्रक अभी मधुबन थाना क्षेत्र के कटघराशंकर मोड़ के पास पहुंचा था कि बाजार से कम ऊंचाई से गुजरी एलटी तार ट्रक के ऊपरी हिस्से में फंस गया। चालक के ध्यान नहीं दिया जिससे तार खिंच गया जिससे एक पोल उखड़ गया। तार भी टूट कर गिर गया। घटना से बाजार में हड़कंप की स्थिति बन गई। हादसे के समय बिजली आपूर्ति बंद थी। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिजली कर्मचारियों की मदद से तार को हटाकर ट्रक को रवाना कर दिया। उधर हादसे के चलते 20 मिनट तक जाम की स्थिति बन गई थी। बिजली विभाग के एसडीओ गिरीश चंद्र ने कहा कि उखड़े बिजली के पोल को दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed