फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Broke bike's trunk and burnt two lakhs

बाइक की डिक्की तोड़ दो लाख रुपये उड़ाए

Thu, 03 Dec 2020 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Broke bike's trunk and burnt two lakhs
मऊ/कोपागंज। थाना क्षेत्र के कस्बा बाजार में बृहस्पतिवार की शाम एक व्यक्ति के बाइक की डिग्गी तोड़कर उचक्कों ने उसमें रखा दो लाख रुपये निकाल लिया। घटना के समय युवक सड़क के दूसरी तरफ कुछ सामान खरीदने के लिए गया था। जानकारी होने पर पीड़ित ने कोपागंज थाने पहुंचकर अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी।
विज्ञापन

पीड़ित बाइक सवार संजय प्रजापति मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के इकौना गांव के निवासी हैं। पीड़ित के अनुसार उसके रिश्तेदार की बेटी की शादी है। जिसके लिए वह बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे कोपागंज स्थित एसबीआई बैंक से दो लाख रुपये निकाला था। उसने रुपये को बाइक की डिक्की में रख लिया, साथ ही बाइक को सड़क के किनारे खड़ाकर किराना का सामान लेने के लिए सड़क के दूसरी पटरी पर चला गया। थोड़ी देर बाद जब वो सामान लेकर लौटा तो देखा डिग्गी टूटी और रुपये गायब हैं। पीड़ित तत्काल कोपागंज थाने पहुंचकर पुलिस को इस घटना की सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना करने के बाद वहां लगें सीसीटीवी फुटेज खंगाले में जुट गई।
विज्ञापन

सीसीटीवी में एक युवक डिग्गी तोड़कर रुपया निकालकर भागता दिखा। इस पर पुलिस को घटना पर यकीन हुआ। इस बाबत थानाध्यक्ष कोपागंज अजय कुमार तिवारी ने बताया कि सीसी टीवी फुटेज से डिग्गी तोड़े जाने और कुछ निकालकर भागने की पुष्टि हो चुकी है, फिर भी और भी तथ्यों की जांच की जा रही। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed