{"_id":"60f1bdfa8ebc3e726e7e04b1","slug":"bribery-sought-in-the-name-of-pm-residence-villagers-protested-mau-news-vns6008185142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास के नाम पर मांगी रिश्वत, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास के नाम पर मांगी रिश्वत, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
कोपागंज (मऊ)। स्थानीय ब्लाक के ग्राम पंचायत भेलाबांध में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय में दोयम दर्जे का इर्ट तथा पीएम आवास में पात्र व्यक्तियों से 25 हजार रुपये की मांग से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के साथ ब्लाक के कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर एडीओ पंचायत को एक लिखित शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की। साथ ही चेताया कि मामले की सही जांच न होने पर मजबूरन वह ब्लाक पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
कोपागंज ब्लाक क्षेत्र में 4 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से 77 सामुदायिक शौचालय बनाए जाने है। जिसमें 62 सामुदायिक शौचालय बनकर पूर्ण हो गए है, लेकिन 15 सामुदायिक शौचालय अभी भी निर्माणाधीन है । इसी के तहत ग्राम पंचायत भेलाबांध में बनाये जा रहे सामुदायिक शौचालय में दोयम दर्जे की ईंट तथा सफेद घटिया बालू प्रयोग किये जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने खुलकर विरोध किया।
वही, प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र व्यक्तियों से 25 हजार रुपये प्रति आवास की मांग किये जाने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार की दोपहर निर्माणाधीन शौचालय के पास खड़े हो ग्राम पंचायत प्रधान व ब्लाक कर्मचारियों के विरुद्ध जमकर नारेवाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि अविलंब निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर मांगे जा रहे रुपये की जांच जिले के किसी बड़े सक्षम अधिकारी से नहीं कराई गई तो ग्रामीण सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
वही ग्रामीणों ने इस बावत एक लिखित शिकायती पत्र एडीओ पंचायत को देकर जांच की मांग किया है। प्रदर्शन करने वालों में संतोष कुमार, आशा देवी, पतवारी देवी, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे। इस बावत पूछे जाने पर एडीओ पंचायत शीत कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं आया है अगर ऐसा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। अगर मामला सही मिला तो संबंधी के विरूद्व कार्यवाही होना तय है ।