फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bribery accountant arrested

घूस लेते लेखपाल गिरफ्तार

Fri, 21 Oct 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ Updated Fri, 21 Oct 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bribery accountant arrested
घूस लेते लेखपाल गिरफ्तार
गोरखपुर की विजिलेंस टीम ने शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे के करीब सदर तहसील के बढ़ुआ गोदाम क्षेत्र के लेखपाल को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लेखपाल शशि शेखर गौड़ ने शस्त्र लाइसेंस के सत्यापन के लिए बढ़ुआ गोदाम निवासी एक व्यक्ति से दस हजार रुपये की मांग की थी।सरायलखंसी थाने के बढ़ुआ गोदाम निवासी जमुना प्रसाद गुप्त के पुत्र व दवा कारोबारी की मई माह में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद जमुना गुप्त ने शस्त्र लाइसेंस का आवेदन किया था।
विज्ञापन

इसकी जांच केे लिए लेखपाल ने उनसे 10 हजार रुपये की मांग की थी। जमुना ने इसकी शिकायत 17 अक्तूबर को एसपी विजिलेंस खुशहर सौरभ से की। उन्होंने शिकायत की गोपनीय जांच कराई जिसमें शिकायत सही मिली। इसके बाद गुरुवार को विजिलेंस की 11 सदस्यीय टीम मऊ पहुंच गई। टीम के निरीक्षक केपी गुप्त ने बताया कि सरकारी व्यक्ति को दबोचने के लिए डीएम से गवाह मुहैया कराने और परमीशन लेना होता है।
विज्ञापन


गुरुवार को डीएम नहीं थे इससे सीडीओ ने दो गवाहों की व्यवस्था कराई। शुक्रवार की सुबह गवाहों के सामने पुलिस लाइन में जमुना को नेप्थलीन लगे दे दिए गए। जमुना ने लेखपाल से संपर्क किया तो उसने कहा कि वह उनकी दूकान पर पहुंचकर रुपये ले लेगा। शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे लेखपाल शशि शेखर गौड़  जमुना की दूकान पर पहुंच गया। उसने जैसे ही रुपये लिए। टीम के सदस्यों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद दोनों सरकारी गवाहों के सामने लेखपाल का हाथ कार्बोहाईड्रेड के घोल में घुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो पूरा रंग लाल हो गया। सरकारी गवाह के रूप में विजलेंस के साथ अपर अर्थ संख्या अधिकारी आरपी सिंह और अल्प बचत कार्यालय के लिपिक संजीव कुमार मौजूद थे। पकड़ा गया लेखपाल शशि शेखर गौड़ पुत्र रामबचन हलधरपुर थाने के रतनपुरा का निवासी है। टीम ने लेखपाल को सरालखंसी थाने को सुपुर्द कर उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। टीम में केपी गुप्ता समेत पांच निरीक्षक और छह आरक्षी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed