फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Breaking the lock of the room, stealing jewelry, utensils

कमरे का ताला तोड़ गहने बर्तन चोरी

Fri, 03 Jun 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Breaking the lock of the room, stealing jewelry, utensils
चिरैयाकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के औसतपुर निवासी एक महिला के घर से सोने चांदी के गहने, बर्तन गैस सिलेंडर और टूल्लू पंप आदि चोरी हो गए हैं। महिला ने पुलिस को तहरीर दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। औसतपुर निवासी जुलेखा बानो का पति मुजम्मिल बाहर रहता है। पारिवारिक विवाद के चलते जुलेखा अपने पति के घर से कुछ दूर किराए के कमरों में अपने दो बच्चों के साथ रहती है। शुक्रवार को वह अपने घर गई तो उसके कमरे का ताला टूटा हुआ था। उसके बक्से और सूटकेश के ताले टूटे हुए थे। बक्से में रखे गए मंगलसूत्र,एक जोड़ी पायजेब ,एक जोड़ी कान के टप्स ,गैस सिलेंडर, सिलाई मशीन, टूल्लू पंप, साइकिल, बर्तन और कुछ कपड़े चोरी हो गए थे। महिला ने112 डायल पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवारी जनों और आस पास के लोगों से पूछताछ किया। जुलेखा ने पुलिस को तहरीर दी। हालांकि इस बाबत एसओ अमित कुमार मिश्र का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed