फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Breaking cash - jewelry theft

ताला तोड़कर नगदी-गहने चोरी

Thu, 02 Jul 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 02 Jul 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Breaking cash - jewelry theft
घर के सभी सदस्य किसी काम से कानपुर गए हुए थे। बुधवार की सुबह में परिवार के मुखिया लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुुई। पुलिस ने चोरी वाले मकान का निरीक्षण कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 मुंशीपुरा मुहल्ला निवासी एहतेशाम का नगर में एक निजी स्कूल संचालित होता है। एहतेशाम अपने परिवार के साथ कुछ दिनों पूर्व किसी काम से कानपुर गए हुए थे। उन्होंने मकान की सुरक्षा की जिम्मेदारी पास के ही एक परिचित व्यक्ति को देकर देख-रेख करते रहने को कह रखा था। बकौल एहतेशाम पड़ोसी रोजाना की भांति मंगलवार की रात में उनके मकान में सोया था। रात में लगभग दो बजे वह अपने घर चला गया। इस बीच घात लगाए चोर सुनसान मकान की चहारदीवारी फांदकर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरों के ताले तोड़ेे और आराम से पूरा घर खंगाल डाला।
विज्ञापन


 इधर बुधवार की तड़के एहतेशाम कानपुर से अकेले घर लौटे। जब वे घर पहुंचे तो बाहरी गेेट पर ताला बंद था लेकिन अंदर के कमरों के ताले टूटे मिले। घर में अंदर पहुंचे तो चोर की जानकारी हुई। चोर एक कमरे में रखा लैपटाप, महिलाओं के सोने और चांदी के गहने और दस हजार रुपये नगद, कीमती साड़ियां और अन्य सामान चुरा ले गए थे। गृहस्वामी ने घटना की जानकारी शहर कोतवाली को दी। सुबह लगभग दस बजे कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गृह स्वामी से घटना के बाबत जानकारी हासिल की और रोजाना मकान पर सोने वाले व्यक्ति से भी पूछताछ कर वारदात का खुलासा करने की कवायद शुरू की। इस बाबत शहर कोतवाल कुंवर फतेह बहादुर सिंह का कहना है कि वे तो अभी अवकाश से लौटे हैं, उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। लेकिन यदि ऐसी घटना है तो उसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed