{"_id":"66c0ea496f5c797fde056452","slug":"breakers-will-be-installed-on-the-roads-to-prevent-accidents-mau-news-c-295-1-mau1001-116580-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दुर्घटना रोकने के लिए सड़कों पर लगाए जाएंगे ब्रेकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दुर्घटना रोकने के लिए सड़कों पर लगाए जाएंगे ब्रेकर
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में जनपदस्तरीय सड़क सुरक्षा समिति तथा कानून व्यवस्था एवं अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक शनिवार को हुई। जिलाधिकारी ने सिकटिया ओवर ब्रिज पर गैप को भरने और मोड़ पर संकेतक लगाने व मुख्य मार्ग से जुड़ने वाली सड़कों पर ब्रेकर लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अभियोजन पक्ष को अदालतों में मजबूत पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने व गुण दोष के आधार पर रिहाई वाले मामलों में अपील करने के भी निर्देश दिए।
कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान जहरीली शराब एवं मादक द्रव्य पर कड़ी नजर रखने को कहा। गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्तियों का पता लगाकर कुर्क की कार्रवाई करने और गुंडा एक्ट, एससी/एसटी एक्ट तथा पॉक्सो एक्ट में लंबित समस्त विवेचनाओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा। बैठक में पुलिस अधीक्षक इलमारन जी, अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार अत्री, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी,समस्त थानाध्यक्ष व अभियोजन पक्ष से जुड़े समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।
परिवहन विभाग के अधिकारी ने बताया कि जुलाई में हेलमेट के अभियोग में 745, सीट बेल्ट के अभियोग में 166, वाहन चलाते हुए मोबाइल फोन का प्रयोग करने के अभियोग में 76, तथा फिटनेस के उपयोग में 143 वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा हूटर प्रेशर हॉर्न में 14, बिना नंबर प्लेट व एचएसआरपी के अभियोग में 15 और शहर के एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर लगी स्पेशल टीम ने विभिन्न अभियोग में 6253 चालान किए गए।
विज्ञापन
78 स्कूली वाहनों का चालान
विद्यालय खुलने के बाद 78 स्कूली वाहनों का चालान किया गया और 202 वाहनों का फिटनेस निर्गत किया गया। शेष फिटनेस फेल वाहनों को नोटिस प्रेषित की गई। संयुक्त निदेशक अभियोजन ने बताया कि अधीनस्थ एवं सत्र न्यायालय में 934 वाद निस्तारित किए गए, इसमें 774 मामलों में सजा, 34 में रिहाई और 26 में सुलह, 40 में सत्र सुपुर्द, एक उन्मोचित और 59 में दाखिल हुआ है।