{"_id":"583727da4f1c1b242413cb4b","slug":"braeedh-uncontrolled-stampede","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्ाीड़ अनियंत्रित, हुई भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्ाीड़ अनियंत्रित, हुई भगदड़
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
Updated Thu, 24 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित बैंक आफ इंडिया शाखा पर लगी लोगों की लंबी कतार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी को लेकर क्षेत्र में उत्पन्न हुई समस्याएं 15 दिन बीतने के बाद भी कम होती नहीं दिखा रही। इसका उदाहरण गुरुवार को मधुबन थाना क्षेत्र के फतहपुर मंडाव स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा पर भगदड़ हुई। यहां एक वृद्ध चैनल गेट से टकराकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मधुबन कोतवाली पुलिस भीड़ को हटाने के लिए बल प्रयोग किया।
24 नवंबर को नोट बदलने का अंतिम दिन होने के नाते फतहपुर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर खाता धारकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोग सुबह से ही बैंक के बाहर लाइन लगा कर खड़े रहेे। व्यवस्था इतनी लचर थी कि बैंक पर महिलाओं, वृद्धों के साथ नि:शक्त के लिए अलग से कोई काउंटर की व्यवस्था नहीं की गई थी। इस दौरान जैसे ही बैंक खुला सभी खाता धारक बैंक में दाखिल होने के चक्कर में धक्का मुक्की करने लगे। जिससे कई महिलाएं भीड़ में दब गईं।
बैंक परिसर में अफरातफरी का माहौल देख बैंक कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे, थानाध्यक्ष मधुबन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। जिससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान बकवल पटरांव गांव निवासी विजय शंकर सिंह (65) चैनल गेट से टकरा गए।
विज्ञापन
इससे इनके सिर में चोटें आईं। उपस्थिति लोगों ने पुलिस के सहयोग से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। एसओ राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि भीड़ बेकाबू हो रही थी। बोले महिलाओं और वृद्धों के दब कर घायल होने की स्थिति बनने से अफरातफरी के बीच वृद्ध चैनल गेट से टकरा कर घायल हुआ।