फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bolero collided from behind, bike collided with tractor-trolley coming from front, one dead

Mau News: बोलेरो ने पीछे से मारी टक्कर, सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली में टकराई बाइक, एक की मौत

Tue, 14 Nov 2023 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bolero collided from behind, bike collided with tractor-trolley coming from front, one dead
पिपरीडीह। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के वनदेवी पुलिया के पास मंगलवार की दोपहर बेकाबू बोलेरो ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। हादसे में बाइक चालक युवक की मौके पर मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरा युवक घायल हो गया। घटना के बाद दोनों वाहन चालक वाहन सहित मौके से भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त गाजीपुर जिले के सादियाबाद थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव निवासी अशोक कुमार (35) पुत्र बुद्धिराम के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि अशोक अपने दोस्त सादियाबाद थाना क्षेत्र के कनुवानी निवासी अजय कुमार के साथ जिले के सरायलंखसी थाना क्षेत्र के पनियरा गांव निवासी उसके मामा के यहां आ रहा था। अभी वह वनदेवी पुलिया के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे बोलेरो चालक ने आगे निकलने की होड़ में बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक बेकाबू होकर सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई। हादसे के समय अशोक बाइक चला रहा था। हेलमेट न पहनने के चलते सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। वहीं, अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उधर, हादसे के बाद बोलेरो और ट्रैक्टर चालक दोनों वाहन सहित फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायल दोस्त अजय कुमार ने बताया कि अशोक राजस्थान में पेंटर का काम करता था। दीपावली तथा छठ का त्योहार मनाने के लिए वह एक सप्ताह पहले ही अपने गांव आया हुआ था। उसके तीन पुत्र हैं। इसमें एक उसके साथ पेंटर का काम राजस्थान में ही करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed