फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Body of elderly man who left home after an argument with his daughters found at Dohrighat railway station.

Mau News: बेटियों से कहासुनी के बाद घर से निकले वृद्ध का दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर मिला शव

Mon, 15 Jun 2026 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Body of elderly man who left home after an argument with his daughters found at Dohrighat railway station.
बेटियों से कहासुनी के बाद रमाशंकर चौहान (72) घर से निकले और ट्रेन से दोहरीघाट पहुंचे। वहां संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कोपागंज थाना क्षेत्र के भेलाबांध निवासी रमाशंकर चौहान की पांच बेटियां हैं। उनके बेटे नहीं हैं। इनमें से तीन बेटियां उनके साथ घर पर रहती हैं। बीते 13 जून की सुबह किसी बात को लेकर बेटियों से कहासुनी हुई और वह गुस्से में घर से निकल गए।
विज्ञापन

शनिवार की रात उनका शव दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर मिला। शव के पास किसी प्रकार का पहचान पत्र नहीं मिला था, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पा रही थी। रविवार को उनकी पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed