फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Body of a young man found hanging from the window of a train stationed at the washing pit at Mau Junction.

Mau News: मऊ जंक्शन पर वाशिंग पीट में खड़ी ट्रेन की खिड़की से फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Sun, 26 Jul 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found hanging from the window of a train stationed at the washing pit at Mau Junction.
मऊ जंक्शन के वाशिंग पीट यार्ड में खड़ी ट्रेन की खिड़की पर बंधे फंदे से शनिवार सुबह बलिराम यादव (32) का शव लटका मिला। शव के पास एक छोटा सा बैग पड़ा था, जिसमें युवक के कपड़े थे। बैग में पहचान पत्र नहीं होने के कारण शव की पहचान करने में छह घंटे लग गए।
विज्ञापन

मऊ कोतवाली पुलिस और मऊ जीआरपी थाना के बीच सीमा विवाद के चलते करीब तीन घंटे तक शव वहीं लटका रहा। सीमा निर्धारित होने के बाद जीआरपी ने शव को वहां से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

शव की पहचान के लिए जीआरपी ने जिले के सभी थानों से संपर्क किया। दोपहर बाद घोसी कोतवाली के बनाफा सुल्तानपुर गांव से कुछ लोग आए और शव की पहचान की। मऊ जंक्शन पहुंचे बलिराम यादव के भाई ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद वह बीते 15 जुलाई को घर से निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन बाद ही उनका फोन बंद हो गया था, जिससे उनसे बात नहीं हो पा रही थी। जीआरपी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव फंदे से लटक रहा था, जिसे देखकर प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण पता चल सकेगा।

वर्जन---
शव रेलवे परिसर स्थित यार्ड में खड़ी ट्रेन की खिड़की से लटका था, जो स्पष्ट है कि जीआरपी थाना का क्षेत्र है। इसमें सीमा विवाद जैसा कुछ नहीं था। -नीतेश प्रताप सिंह, सीओ सिटी, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed