{"_id":"82467c5eb4793340a6e54cc99e86b832","slug":"body-found-of-yong-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के हाथ-पैर काट कर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के हाथ-पैर काट कर फेंका
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Fri, 13 Mar 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैंसही पुल के नीचे शुक्रवार की सुबह युवती के कोहनी से कटे दोनों हाथ, घुटनों से कटे दोनों पैर और एक जंघा फेंके मिले। इन अंगों को जिस झोले में लाया गया था,
वह भी मिल गया। अन्य अंगों की तलाश की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। ऐसा लग रहा था कि इन अंगों को इलेक्ट्रानिक कटर से काटा गया हो। झोले से एक शापिंग मार्ट की पर्ची बरामद हुई है।
उसी के आधार पर युवती की शिनाख्त की कोशिश हो रही है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
भैंसही नदी पर सहरोज मार्ग पर पुल बना है। शुक्रवार की सुबह सहरोज की तरफ से स्कूली वाहन जा रहे थे। इनमें से किसी ने जानवरों को एक झोले से मानव अंगों को घसीटते देखा। नजदीक जाकर देखा तो युवती के कटे अंग दिखे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
युवती के कोहनी के नीचे के दोनों हाथ, घुटने के नीचे के दोनों पैर, एक जंघा खेत में मिले। पुलिस ने एक झोला भी बरामद किया, जिसमें ये अंग लाए गए थे। दो कटे अंग झोले में ही काली पालीथिन में थे।
झोले से एक शापिंग मार्ट की पर्ची भी बरामद हुई। अन्य अंग, सिर और धड़ की पुलिस ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। देखने से लग रहा था कि युवती के अंगों को रात में इलेक्ट्रानिक कटर से काटा गया हो। अंग पर कहीं भी चाकू या भोथरे जख्म के निशान नहीं मिले।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने अन्य अंगों की तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, सीओ डा. अजय ने भी घटनास्थल का मुआयना किया
और थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे का निर्देश दिया। कोपागंज पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।