फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Board released the final list of examination centers

बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची

Mon, 28 Feb 2022 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
Board released the final list of examination centers
मऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड ने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 126 परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी कर दी है। परीक्षा में 78903 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हालांकि अभी परीक्षा तिथि घोषित नहीं हुई है। लेकिन इसे लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। उधर, बोर्ड परीक्षा में नई व्यवस्था के तहत शिक्षकों का डाटा बोर्ड के वेबसाइट पर 311 विद्यालयों का अभी तक डाटा अपलोड नहीं किया गया है। जिले में 517 माध्यमिक विद्यालय हैं। पिछले साल संक्रमण के चलते बोर्ड परीक्षा रद्द हो गई थी। बोर्ड की तरफ से 126 परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी करने के बाद बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। इस परीक्षा में हाईस्कूल में 43,697 तथा इंटरमीडिएट में 35215 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए कक्ष निरीक्षकों, सह केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। विभाग की तरफ से जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों का डाटा 28 फरवरी तक बोर्ड के वेबसाइट पर अपलोड किया जाना था। लेकिन अभी तक राष्ट्रीय इंटर कालेज चिरैयाकोट, जैश इंटर कालेज वनगांवा, एएल नोमानी इंटर कालेज, नेहरु इंटर कालेज, नेहरु इंटर कालेज फैजुल्लाहपुर, धर्मा देवी उमा विद्यालय गोकुलपुरा, इंटर कालेज नदवासराय, संत विनोवा इंटर कालेज सिपाह, चंद्रमौली शिक्षा धाम इंटर कालेज कुरंगा, गांधी इंटर कालेज मारुफपुर, बापू इंटर कालेज कोपागंज, सुखनंदन इंटर कालेज मठमुहम्मदपुर, सरदार बल्लभभाई इंटर कालेज हलधरपुर, दयानंद इंटर कालेज इटैली सहित 15 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय तथा 296 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों ने शिक्षकों का डाटा अपलोड नहीं किया है। बोर्ड ने ऐसे विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी कर दी गई है। डाटा अपलोड नहीं करने वालें विद्यालयों के लापरवाह प्रधानाचार्यो को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed