फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Board has fixed the time limit for pre board and home exam

बोर्ड ने निधारित किया प्री बोर्ड और गृह परीक्षा की समय सीमा

Sat, 19 Feb 2022 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
Board has fixed the time limit for pre board and home exam
प्री बोर्ड और गृह परीक्षा की तैयारियों जोरों पर
विज्ञापन

बोर्ड ने परीक्षा आयोजित करने के लिए तय की समय सीमा
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 की तिथि घोषित तो नहीं हुई है, लेकिन विभागीय तैयारी जोरों पर चल रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने प्री बोर्ड और गृह परीक्षा आयोजित किए जाने के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी है। तय समय सीमा में प्री बोर्ड की लिखित और प्रायोगिक परीक्षा कराने के साथ कक्षा 9 और 11 की वार्षिक गृह परीक्षाएं संपन्न कराई जानी है। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश जारी किया है।
जिले में 517 माध्यमिक विद्यालय हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 की तिथि घोषित नहीं हुई है, लेकिन तैयारियां जोरों पर चल रही है। बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल में 44239, इंटरमीडिएट में 35679 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। प्री बोर्ड और गृह परीक्षा कराने के लिए परिषद ने एकेडमिक कैलेंडर में तारीख निर्धारित की थीं, लेकिन कोविड महामारी के कारण यह कैलेंडर के मुताबिक आयोजित नहीं कराई जा सकी। कोविड संक्रमण घटने पर अब यह परीक्षाएं आयोजित कराने के संबंध में बोर्ड ने फरमान जारी किया है। प्री-बोर्ड की लिखित व प्रायोगिक परीक्षा फरवरी के अंतिम सप्ताह तक करा लेने का निर्देश दिया गया है। इसी तरह कक्षा नौ एवं ग्यारह की वार्षिक परीक्षा प्रत्येक दशा में मार्च के द्वितीय सप्ताह तक कराई जानी है। प्री बोर्ड के परीक्षार्थियों के प्राप्तांक को मार्च के द्वितीय सप्ताह में और कक्षा नौवीं, 11वीं की गृह परीक्षाओं के प्राप्तांक को मार्च के तृतीय सप्ताह में बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कराया जाना है। इसके लिए निर्धारित समय पर परीक्षा संपन्न कराकर बोर्ड को संपूर्ण विवरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना होगा। नई व्यवस्था के अनुरूप कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए परीक्षा प्रक्रिया पूर्ण कराने का दिशा निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन

प्री-बोर्ड की लिखित व प्रायोगिक परीक्षा तथा गृह परीक्षा कराए जाने के मामले में जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - राजेंद्र प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed