फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Board Exam: There will be three-tier monitoring, CCTV cameras will be trialled

बोर्ड परीक्षा : त्रिस्तरीय होगी निगरानी, सीसीटीवी कैमरों का होगा ट्रॉयल

Fri, 15 Dec 2023 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Board Exam: There will be three-tier monitoring, CCTV cameras will be trialled
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा फरवरी में प्रस्तावित है लेकिन तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। बोर्ड परीक्षा के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों के सत्यापन के बाद फाइनल सूची बोर्ड को भेज दी गई है। बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए त्रिस्तरीय मॉनिटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद, मंडल और राज्य स्तर पर बने कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी। परीक्षा से पहले सभी सीसीटीवी कैमरों को ट्रॉयल करके देखा जाएगा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 22 फरवरी 2024 से प्रस्तावित है। हाईस्कूल में 43066, इंटरमीडिएट में 41268 सहित 84284 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए बोर्ड की तरफ से प्रस्तावित 109 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई थी। आपत्तियां लेने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की तरफ से 12 नए परीक्षा केंद्रों को शामिल किया था। नए परीक्षा केंद्रों पर जिलाधिकारी ने आपत्ति लगाते हुए तहसीलवार जांच करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों के सत्यापन होने के बाद रिपोर्ट जाने के बाद बोर्ड की ओर से आगे की प्रक्रिया बढ़ेगी। सूत्रों की मानें तो इस बार नए चार से पांच परीक्षा केंद्र बढ़ सकते हैं। बोर्ड परीक्षा में उन्हीं विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है जो सीसीटीवी कैमरे से लैस हैं लेकिन परीक्षा के दौरान कई बार कैमरे में गड़बड़ी की बात सामने आती है। जिला, मंडल और प्रदेश स्तर पर बने कंट्रोल रूम से एक-एक केंद्रों की मॉनिटरिंग की जाएगी। इसलिए पहले से ही सीसीवीवी कैमरों का ट्रॉयल किया जाएगा। तीन स्तर पर एक-एक परीक्षा केंद्रों का संचालन देखने के बाद जो खामी मिलेगी, उसे पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। इससे परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड को भेज दी गई है। सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरे से लैस हैं। परीक्षा से पहले हर परीक्षा केंद्रों में सीसी कैमरों का ट्रॉयल कराया जाएगा - देवेंद्र कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed