{"_id":"683de7934935b83a5b07e667","slug":"blos-will-go-door-to-door-to-find-new-voters-mau-news-c-295-1-svns1028-128757-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बीएलओ घर-घर जाकर नए मतदाता की करेंगे खोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बीएलओ घर-घर जाकर नए मतदाता की करेंगे खोज
विज्ञापन
मऊ। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावलियों में छूटे हुए दिव्यांग मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल किया गया है। जनपद स्तर पर और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर गठित कमेटी के नोडल अधिकारी और समस्त सदस्यों के साथ कैंप कार्यालय पर बैठक की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण मिश्र ने कहा कि सुलभ चुनाव पर एक जिला निगरानी समिति का गठन जिले में किया गया हैं। इस समिति का गठन निगरानी और मूल्यांकन को देखते हुए सभी दिव्यांग व्यक्तियों के लिए सुलभ और समावेशी चुनाव प्रक्रिया के लिए किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित सदस्यों को निर्देश दिया कि ऐसे दिव्यांग मतदाता जो पंजीकृत नहीं है, चिंहित करना और उन्हें निर्वाचक नामावली में पंजीकरण की सुविधा सुनिश्चित करना। ऐसे सभी नागरिक जिनकी आयु एक जनवरी, एक अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्तूबर को 18 साल पूूरा हो जाएगी। साथ ही 18 साल की आयु पूर्ण कर चुके हैं और उनका नाम निर्वाचक नामावली में शामिल नहीं है वह फॉर्म 6 भर कर अपना नाम निर्वाचक नामावली में शामिल करा सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर अभियान स्वरूप नए मतदाताओं का चिन्हीकरण करेंगे। जो भी मतदाता अपनी उम्र 18 साल पूरा कर लिए हो वह बीएलओ के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य शामिल कराएं।
अपर जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि मतदाता के रूप में पंजीकृत होने का मौका न गवाएं। फार्म संबंधित पोलिंग बूथ के बूथ लेवल अधिकारी के माध्यम से, तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्र, तहसील के उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में, तहसीलदार/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में तथा जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
ऑनलाइन भी फार्म भरने की व्यवस्था भारत निर्वाचन आयोग ने किया है। voter.eci.gov.in पर सभी प्रकार के फॉर्म, फार्म 6, फॉर्म 6 क, 7, 8 भरने मतदाता सूची में नाम खोजने की सुविधा, सब्मिट किए गए आवेदनों के स्टेटस चेक करने आदि की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध है। जनपद में बीएलओ एवं सुपरवाइजर चारों विधानसभाओं में नियुक्त हैं। जनपद में बीएलओ की संख्या 1772, मतदेय स्थल की संख्या 1772 और सुपरवाइजर की संख्या 179 है। इसके अलावा जनपद में दिव्यांग मतदाताओं की विधानसभा मधुबन में 3250, घोसी में 2603, मोहम्मदाबाद गोहना में 2161 एवं विधानसभा मऊ में 3290 इस तरह कुल दिव्यांग मतदाता 11304 हैं। इसमें पुरुष 6994 एवं महिला 4310 हैं।