फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Blood donation

रक्तदान शिविर में 27 महादानियों ने किया रक्तदान

Sun, 14 Jun 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Blood donation
विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का फीता काटकर उद्घाटन करते जि? - फोटो : MAU
मऊ। विश्व स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस के अवसर पर इस बार भी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने रक्तदान कर किया। शिविर में 27 लोग रक्तदान कर महादानी बने। इस दौरान 60 वर्षीय इफ्तेखार अहमद ने 66वीं बार रक्तदान करने का रिकॉर्ड बनाया। डीीएम ने कहा कि रक्तदान करने से मनुष्य के शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। रक्त संचरण तेजी से होता है, इससे हर अंगों तक खून पहुंचता है। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने कहा कि रक्तदान के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। यदि हर कोई समय-समय पर रक्तदान करे तो रक्त के अभाव में कभी किसी की मौत नहीं होगी। सीएमएस डॉ. बृजकुमार ने कहा कि एक यूनिट ब्लड से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। नियमित ब्लड डोनेशन से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। शरीर कई व्याधियों से बचा रह सकता है। शिविर में चार युवाओं ने तो पहली बार रक्तदान किया। शिविर में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सरिता, डॉ. अभिषेक तिवारी, जितेंद्र विश्वकर्मा, राकेश शर्मा, अनमोल, पायल राय, चंद्रप्रभा, भीम, साहब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed