{"_id":"cf8f4411ddd2d4b5e5daeaadec2e4516","slug":"blew-the-district-administration-mannequin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूंका जिला प्रशासन का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूंका जिला प्रशासन का पुतला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Wed, 15 Apr 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
दीवानी कचहरी के अधिवक्ता अजय कुमार यादव के साथ दरोगा द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जाहिर की। उन्हाेंने घटना की निंदा करते हुए दरोगा अनंगपाल राठी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
साथ ही अधिवक्ताआें ने कचहरी परिसर में जुलूस निकाल जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्हाेंने जिला प्रशासन का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। अधिवक्ताओं ने कहा कि एक माह से अधिवक्ता आंदोलनरत है।
फिर भी दरोगा के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पुलिस पीड़ित की बात सुनने की बजाय उनके साथ दुर्व्यवहार कर रही है। पुलिस का यह रवैया ठीक नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब तक दरोगा को निलंबित नहीं किया जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पूर्व महामंत्री सूर्यनाथ यादव ने कहा कि दरोगा द्वारा अधिवक्ता के साथ किया गया दुर्व्यवहार कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पूर्व अध्यक्ष राजेश राज ने प्रशासन द्वारा की जा रही उपेक्षा को तानाशाह का द्योतक बताया। इस दौरान निर्मला यादव, रामचंद्र चौहान, अमरनाथ सिंह, दिनेश यादव, कमलेश गौरव, रमेश यादव, रजनीश राम, आनंद पांडेय, राजेश यादव आदि लोग शामिल रहे।