{"_id":"c82c77792984f62c808cc386e32c4091","slug":"black-opposition-expressed-by-bandaging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली पट्टी बांधकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Tue, 10 Mar 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के निजी स्कूल के शिक्षिका हत्याकांड की सीबीआई
विज्ञापन
जांच कराने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के
कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को काली पट्टी बांधकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
किया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रदेश में बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था के भीषण दुष्परिणाम का प्रतीक है। नारी सुरक्षा के कड़े कानूनों के भी सबको जीवन देने वाली नारियों का स्वयं का जीवन असुरक्षित है।
शासन प्रशासन की ओर से हत्यारोपियों को बचाने की साजिश रची जा रही है। नागरिकों का भरोसा पुलिस से उठ गया है। पुलिस के उदासीन रवैए से हत्यारे सुरक्षित घूम रहे हैं। पूरे घटना की सीबीआई जांच कराया जाए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामाशीष राय, सुजीत कुमार सिंह, भोलू दुबे, भोला चौरसिया, शुभम सिंह, राजेश भारद्वाज, राजविजय यादव, रामप्रवेश साहनी, सुजीत भारद्वाज, बाबा गुलाब दास आदि शामिल थे।