फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP's Yuva Morcha district minister who went on holiday in Goa dies

Mau News: गोवा में छुट्टी मनाने गए भाजपा के युवा मोर्चा के जिलामंत्री की मौत

Sun, 11 Jun 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
BJP's Yuva Morcha district minister who went on holiday in Goa dies
। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सरया हलीमाबाद निवासी तथा भाजपा के युवा मोर्चा के जिला मंत्री आनंद विश्वकर्मा की शुक्रवार की देर रात गोवा में सड़क हादसे में मौत हो गई। बीते दो जून को वे गर्मी की छुट्टियां मनाने के लिए अपने बड़े भाई के पास गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर पूरे मुहम्मदाबाद गोहना में शोक की लहर दौड़ गई। सरया हलीमाबाद गांव निवासी आनंद विश्वकर्मा (28) पुत्र शंभूनाथ शर्मा मुहम्मदाबाद गोहना संत गणिनाथ पीजी कालेज के छात्रसंघ उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में करहा में कोचिंग सेंटर चलाने के साथ ही भाजुयमो में जिलामंत्री थे। गर्मी की छुट्टियां मनाने के लिए बीते दो जून को वह गोवा में रहने वाले अपने बड़े भाई के यहां गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर में लगभग एक बजे किसी मित्र के साथ बाइक पर बैठकर बाजार जा रहे थे। बाइक के सामने एक जानवर आ गया। जिससे टकराकर बाइक गिर गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से आनंद को अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इनसेट
वलीदपुर। सरया गांव निवासी आनंद विश्वकर्मा का पूरा परिवार गोवा में रहता है। उसके चार भाई और चाचा-चाची गोवा में रहकर अपना निजी धंधा और अन्य काम करते हैं। माता-पिता के साथ आनंद घर पर रहते थे। घटना से क्षेत्र के राजनीतिक दलों तथा कोचिंग सेंटर के बच्चों और दोस्त मित्र रिश्तेदारों में मायूसी छा गई। राजनीति से जुड़े होने के कारण क्षेत्र में इनकी पकड़ भी अच्छी थी। वह चार भाई और दो बहनों में सबसे छोटे थे। अभी अविवाहित थे। बाकी सभी भाई और बहनों की शादी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed