फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP Yuva Morcha leader died in road accident who went to Goa for holiday

UP News: छुट्टी मनाने गोवा गए BJP युवा मोर्चा के नेता की सड़क हादसे में मौत, जानवर के आगे आने से फिसली थी बाइक

Sat, 10 Jun 2023 01:32 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 10 Jun 2023 01:32 PM IST
सार

मऊ जिले के सरया हलीमाबाद निवासी और भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री आनंद विश्वकर्मा (28) की गोवा में सड़क हादसे में मौत हो गई। जानवर आने के कारण उनकी बाइक फिसल गई थी। शुक्रवार देर शाम अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
BJP Yuva Morcha leader died in road accident who went to Goa for holiday
भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री आनंद विश्वकर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मऊ जिले के सरया हलीमाबाद निवासी और भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री आनंद विश्वकर्मा (28) की गोवा में सड़क हादसे में मौत हो गई। बीते दो जून को आनंद गर्मी की छुट्टी मनाने गोवा अपने बड़े भाई के पास गए थे। हादसे की सूचना के बाद से परिजनों कोहराम मचा है। आवास के बाहर समर्थकों और प्रशंसकों का जमावड़ा लगा है। पूरे गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन


मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सरया हलीमाबाद गांव निवासी आनंद विश्वकर्मा पुत्र शंभूनाथ शर्मा संत गणिनाथ पीजी कॉलेज के छात्रसंघ उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह क्षेत्र के करहा में कोचिंग सेंटर चलाने के साथ भाजुयमो में जिला मंत्री के पद पर थे।
विज्ञापन


गर्मी की छुट्टी मनाने के लिए गोवा में रहने वाले बड़े भाई के यहां गए थे। शुक्रवार दोपहर किसी मित्र के साथ बाइक से शॉपिंग के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बाइक के सामने अचानक एक जानवर आ गया। ब्रेक लगाने के बाद भी बाइक जानवर से टकराकर फिसल गई। हादसे में आनंद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: खाना बनाते समय गैस सिलिंडर के पाइप में लगी आग, महिला की मौत, बचाने की कोशिश में तीन झुलसे

स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर बड़े भाई अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान आनंद की मौत हो गई। सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। लोग शव आने का इंतजार कर रहे हैं। आनंद चार भाइयों में से सबसे छोटे थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed