फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP women workers rejoiced in Mau, celebrated after victory in Delhi

UP Politics: मऊ में जमकर झूमी बीजेपी की महिला कार्यकर्ता, दिल्ली में जीत के बाद मनाई खुशी

Sat, 08 Feb 2025 06:13 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 08 Feb 2025 06:13 PM IST
सार

दिल्ली चुनाव की जीत के बाद पूरा प्रदेश उत्साह और खुशी में डूब गया है। महिला कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाए और झूमकर जश्न मनाया।

विज्ञापन
BJP women workers rejoiced in Mau, celebrated after victory in Delhi
पटाखे जलाती बीजेपी महिला कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव  में भाजपा का जीत के बाद मऊ में भाजपा जिला कार्यालय पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी मनाई।साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर आतिशबाजी भी किया। जिला कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल ताशे के साथ पटाखे फोड़े साथ ही एक दूसरे का मुंह मीठा करवाते हुए बधाईयां दी।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने कहा कि यह जीत सुशासन और विकास की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार में हर वर्ग बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है । दिल्ली विधानसभा के साथ ही मिल्कीपुर उप चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत ने विपक्ष के झूठ की हवा निकाल दी है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के बाद विपक्ष का अहंकार सातवें आसमान पर चला गया था लेकिन अब वो धरती पर धराशाई हो चुके हैं। क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की विजय जनता के विश्वास की जीत है, अब वादे करके जनता को भरमाने से काम नहीं चलेगा धरातल पर कार्य भी करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी और योगी सरकार ने हर क्षण देश और प्रदेश की जनता के लिए अपनी नीति और नियति को पूरी ताकत से निष्पक्षता के साथ जनता को समर्पित रखा है। जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए दिल्ली और मिल्कीपुर उपचुनाव की जीत का श्रेय मोदी और योगी जी की लोकप्रियता और सरकार की कार्यशैली को दिया।


वरिष्ठ नेता मुन्ना दुबे ने कहा कि यह जीत देश की राजनीति को एक नई दिशा देगी। विपक्ष को जनता की मंशा को समझना होगा अन्यथा जनता उन्हें उनका फल ऐसे ही देती रहेगी। इस अवसर पर भरतलाल राही ,संतोष सिंह, राकेश मिश्रा, रामाश्रय मौर्य ,संजय वर्मा ,अशोक सिंह ,अनिल श्रीवास्तव, रमेश राय, संगीता द्विवेदी ,विनय कुमार, आनंद रैकवार, कृष्णकांत राय ,राघवेंद्र शर्मा, राकेश तिवारी, इंद्रदेव प्रसाद ,सचिंद्र सिंह ,धर्मेंद्र राय ,विनोद गुप्ता, रमेश दुबे ,प्रतीक जायसवाल, आशुतोष राय ,ज्योति सिंह, राहुल उपाध्याय ,संतोष वर्मा, शिव प्रकाश चौहान ,सुभाष मौर्य आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed