फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP wants to win District Panchayat President with the help of administration

प्रशासन के बल जिला पंचायत अध्यक्ष जीतना चाहती है भाजपा

Fri, 04 Jun 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP wants to win District Panchayat President with the help of administration
मऊ। मधुबन नगर पंचायत के दुबारी मोढ़ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने किया। उन्होंने शुक्रवार को आयोजित जिला योजना की स्थगित हुई बैठक पर व्यंग कसा। बोली जनता का जबाब देने की बारी आने पर सरकार और उसके नुमाईंदे बैक फूट पर आ रहें है। इस कारण शुक्रवार को आयोजित जिला योजना की बैठक को प्रभारी मंत्री ने स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने कहा कि पंचायत चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासन के बल जीतना चाहती है। लेकिन सपा सरकार के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगा। सपा कार्यकर्ता गांव गांव जनसंपर्क का कार्य सपा सपा की नीतियों एवं सरकार के विफलताओं को आम जन को बताने में जुट गए हैं। समाजवादी पार्टी डॉ. भीमरांव आंबेडकर तथा डा. लोहिया के सपनों को साकार करने के लिए संकल्पित है।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा सरकार ने पंचायत पदाधिकारियों के अधिकारों में कटौती करके अधिकतम अधिकार नौकरशाही को सौंपा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा ने जोर देकर कहा कि डबल इंजन की सरकार सभी मोर्चो पर फेल है। इस अवसर पर सुधाकर यादव, जितेंद्र यादव, शोभा राम यादव, अभिमन्यु यादव, सुरेंद्र नाथ पांडेय, हरिकेश यादव, जाकिर हुसैन उर्फ गुड्डू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed