फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP took out farmer tractor rally told agricultural laws necessary in Mau

मऊ: भाजपा ने निकाली किसान ट्रैक्टर रैली, कृषि कानूनों को बताया जरूरी

Tue, 16 Nov 2021 04:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 16 Nov 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
BJP took out farmer tractor rally told agricultural laws necessary in Mau
झंडा दिखाकर किसान रैली को रवाना करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले के सोनी धापा इंटर कॉलेज के मैदान पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में मंगलवार को ट्रैक्टर रैली निकाली गई। जिसका भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

विज्ञापन


ट्रैक्टर रैली सोनी थापा इंटर कॉलेज के मैदान से शुरू होकर नगर के रोडवेज आजमगढ़ मोड़ तिराहा सहादतपुरा गाजीपुर तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान ट्रैक्टर पर किसान और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ट्रैक्टर रैली के पूर्व आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि देश में किसानों को कुछ देश विरोधी ताकतों द्वारा भटकाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ट्रैक्टर रैली निकालकर उत्तर प्रदेश में किसानों को यह बताने का कार्य कर रही है कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून उनके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों के बहाने सरकार पर विपक्षी निशाना साध रहे हैं, लेकिन आज का किसान शारीरिक श्रम के साथ-साथ काफी समझदार भी है। ऐसे में किसान भारतीय जनता पार्टी के साथ है।

ट्रैक्टर रैली में जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, जिला प्रभारी सहजानंद राय, आनंद प्रताप सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सचिंद्र सिंह, अशोक सिंह, गणेश सिंह, सीता राय, शक्ति सिंह, संगीता द्विवेदी, नूपुर अग्रवाल, उदय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed