फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP's newly appointed state minister received a grand welcome

भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश मंत्री का किया भव्य स्वागत

Wed, 26 Aug 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
BJP's newly appointed state minister received a grand welcome
मऊ। भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वागत से अभिभूत प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान ने प्रदेश शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। कहा कि, यह मेरा सौभाग्य है कि मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को नेतृत्व ने इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास की अवधारणा को लेकर चलती है। यहां अगड़ा पिछड़ा या ऊंच नीच जैसी कोई बात नहीं है। सबको उसकी योग्यता अनुसार अवसर उपलब्ध है। जो लोग कल तक हिंदी हिंदू और हिंदुस्तान से दूरी बनाकर रहते थे अब उन लोगों में हिंदू संस्कृति और हिंदुस्तानी दिखाने की होड़ मची है। गरीब हो, मध्यम वर्ग हो या उच्च वर्ग हमारी सरकार हर तबके के हित को लेकर चिंतित है। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि, आज हमारे जिले का कार्यकर्ता प्रदेश की टीम में पहुंचा है यह हम सब के लिए खुशी का पल है। हमे पूरी उम्मीद है कि नव नियुक्त प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान हमारे जनपद और प्रदेश मुख्यालय के बीच एक मजबूत कड़ी का काम करेंगी। इस अवसर पर संगीता द्विवेदी, नूपुर अग्रवाल, सत्यमित सिंह, कृष्णकांत राय, मनीष मद्धेशिया, अंजनी सिंह, विनय राय, पीयूष साहनी, मयंक मद्धेशिया, विनोद गुप्ता, सूरज चौहान, राधेश्याम आदि शामिल रहे। संचालन जिलामंत्री सुनील यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed