{"_id":"677a61c4ef35870dc8085964","slug":"bjp-leader-dead-body-banks-of-saryu-river-left-home-for-walk-police-confused-murder-and-suicide-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : सरयू किनारे मिली BJP नेता की लाश, टहलने के लिए घर से निकले थे; चंद घंटों बाद आई माैत की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : सरयू किनारे मिली BJP नेता की लाश, टहलने के लिए घर से निकले थे; चंद घंटों बाद आई माैत की सूचना
Sun, 05 Jan 2025 04:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 05 Jan 2025 04:11 PM IST
सार
मऊ के डीह बाबा के पास सरयू नदी में भाजपा नेता की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव काे कब्जे में ले लिया गया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
भाजपा नेता श्रीकांत की फाइल फोटो और माैके पर माैजूद भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के डीह बाबा के पास सरयू नदी में रविवार की सुबह एक शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालवाया, मृतक की पहचान भाजपा नेता और पूर्व मनोनित सभासद के रूप में हुई। पुलिस इस घटना को प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान दोहरीघाट थाना क्षेत्र के धनौलीरामपुर निवासी श्रीकांत श्रीवास्तव (55) पुत्र स्व.रविंद्रनाथ के रूप में हुई। मृतक भाजपा क्षेत्रीय गोरखपुर ग्रंथ पुस्तकालय के सह संयोजक पूर्व मंडल महामंत्री के साथ दोहरीघाट नगर पंचायत में मनोनित सभासद भी रह चुका है।
विज्ञापन
मृतक के पुत्र संस्कार श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वर्तमान मे उसका परिवार दोहरीघाट कस्बा के कमलातिवारी पुरा वार्ड मे रहते हैं। बताया कि उसके पिता श्रीकांत रोज टहलने निकलते थे। रविवार की सुबह भी साढ़े पांच बजे टहलने निकले थे।
विज्ञापन
इस बीच दो घंटे बाद करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली कि उसके पिता का शव कस्बे के डीह बाबा के सामने गहरी खाई सरयू नदी में मिला है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तो देखे कि पिताजी मृत अवस्था मे पड़े हैं। सम्भवतः उनकी गिरने से मौत हुई है।
घटना की सूचना पाकर मौके पर दल-बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि जहां मृतक की लाश मिली है, वहां पानी भी कम है। प्रथम दृष्टया डुबने से मौत नहीं दिख रही है। अब पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण का पता चलेगा।