फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP is the real beneficiary of scheduled caste people - Nirmal Lal

भाजपा ही अनुसूचित जाति के लोगों की असली हितैषी ः निर्मल लाल

Sun, 02 Jan 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
BJP is the real beneficiary of scheduled caste people - Nirmal Lal
मऊ। भाजपा द्वारा मुहम्मदाबाद गोहना में अनुसूचित जाति सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया। अनुसूचित सम्मेलन के मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष निर्मल लाल ने कहा कि विशाल जनसमूह इस बात का सबूत है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। कहा कि भाजपा सरकार में बिना किसी भेद भाव के हर जरूरतमंद को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन

दावा किया कि यहां के अनुसूचित वर्ग के लोग डॉ. भीमराव आंबेडकर, महर्षि वाल्मीकि, ज्योतिबा फुले, संत रविदास आदि महान पुरुषों की प्रेरणा से आगे बढ़ रहे हैं। कहा कि पीएम मोदी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर से जुड़ी जगहों को विकसित करने के साथ ही तीर्थस्थल का नाम देकर बाबा साहब के साथ ही दलितों का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। विशिष्ट अतिथि अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्र राम सरोज ने कहा कि अनुसूचित वर्ग का हित और सम्मान केवल भाजपा में ही निहित है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी के नेतृत्व में चल रही सरकार ने अनुसूचित वर्ग और अन्य गरीबों को ध्यान में रखकर कई योजनाएं चला रखी हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अनुसूचित वर्ग के जिलाध्यक्ष सुब्बाराव भारती ने कहा की पिछली सरकारों ने अनुसूचित वर्ग को मात्र वोट बैंक समझा लेकिन अब मोदी और योगी के नेतृत्व में स्थितियां बदल चुकी हैं। विधायक श्रीराम सोनकर ने कहा कि भाजपा की सरकार दलितों और गरीबों के हित के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस अवसर पर इंद्रदेव प्रसाद, आनंद चौधरी, छोटू प्रसाद, शिवदेनी साधु, सुधीर सोनकर, पूनम सरोज, त्रिभुवन प्रसाद, मनोज सोनकर, आशीष चौधरी, सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री विनय कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed