{"_id":"5bdf4495bdec22693b023f54","slug":"bjp-is-misleading-youth-in-the-name-of-giving-jobs-balram","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार देने के नाम पर भाजपा युवाओं को छल रही ः बलराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार देने के नाम पर भाजपा युवाओं को छल रही ः बलराम
mau
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
सम्मेलन
तहसील क्षेत्र के सरायसादी में रविवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में रविवार को ‘सामाजिक न्याय पिछड़ा चौहान सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। जिसमे सपा को पिछड़ों का सबसे बड़ा हितैषी बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केबिनेट मंत्री बलराम यादव मौजूद रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पिछड़ो को उनका हक देने के साथ ही सम्मान देने का कार्य करती है। कहा कि पार्टी ने प्रदेश के लोगों के लिए समाजवादी पेंशन ,एंबुलेंस सेवा सहित कई योजनाओं का लाया। वहीं विशिष्ट अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पीएन चौहान ने कहा कि भाजपा न केवल धर्म, जाति को बांटने वाली राजनीति कर रही है, बल्कि सभी वर्गों को शोषण भी किया जा रहा है। जहां सपा सरकार ने युवाओं को रोजगार देने का कार्य किया है, वहीं भाजपा में बेरोजगारों को रोजगार तो दूर की बात उन्हें केवल लोक लुभावने बातों से छला जा रहा है।
इसीक्रम में पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान ने कहा कि आज भाजपा सरकार में चौहान समाज से मंत्री ,विधायक होने के बाद भी उन्हीं का सबसे ज्यादा शोषण हो रहा है। सम्मेलन में विनित कुशवाहा, रामजतन राजभर ,सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ,राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान ,पूर्व विधायक सुधाकर सिंह ,ब्लॉक प्रमुख सुजीत सिंह, सीताराम कुशवाहा आदि ने भी संबोधित कर अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर बबिता चौहान, लालचंद यादव, सुभाष चौहान , वीरेंद्र कुमार यादव, विनीत कुशवाहा, शैलेंद्र यादव साधु, अल्ताफ अंसारी, लालचंद चौहान, सीताराम कुशवाहा, खुर्शीद खान, रामभवन आदि उपस्थित रहे।