फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP honored policemen and journalists by giving them letters of honor

कोरोना योद्धा : पुलिसकर्मियों व पत्रकारों को सम्मान पत्र देकर जताया आभार

Mon, 20 Apr 2020 04:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
BJP honored policemen and journalists by giving them letters of honor
दोहरीघाट। भाजपा के मंडल अध्यक्ष रामाधीन पांडेय के नेतृत्व में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विनय जायसवाल, विनोद वर्मा ने पुलिसकर्मियों का पुष्प वर्षा कर नगर में उनका अभिनंदन किया। वही रविवार की देर शाम पूरे नगर में पुष्प वर्षा कर नंदन है वंदन है कोरोना योद्धाओं का अभिनंदन है... कोरोना को हराना है भारत को जितना है... जैसे गगनभेदी नारों के साथ थानाध्यक्ष राजकेशर सिंह सहित सभी पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया। पुष्प वर्षा के समय पूरी तरफ से सोशल डिस्टेंटिग का पालन पुलिसकर्मियों व नगरवासियों ने किया। इसी क्रम में भाजपा मंडल इकाई के अलावा मुक्तिधाम सेवा संस्थान के संरक्षण गुलाब चंद गुप्त, चाणक्य विचार संस्थान के जिलाध्यक्ष श्यामजी पांडेय ने पुलिसकर्मियों व पत्रकारों को गमछा और सम्मान पत्र दे कर सम्मानित किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष रामाधीन पांडेय, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय जायसवाल मुक्तिधाम सेवा संस्थान के सचिव प्रबंधक गुलाब चंद गुप्त व चाणक्य विचार संस्थान के जिलाध्यक्ष आचार्य श्याम जी पांडेय ने पत्रकारों को गमछा व सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया। पत्रकार दीना नाथ दुबे, मुन्नू प्रसाद आचार्य, वीरेंद्र उपाध्याय, संदीप गुप्ता, सुधेंदु पांडेय, संजय प्रजापति को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed