{"_id":"649b200f48e7fe09b304cda8","slug":"bjp-has-given-maximum-participation-to-the-backward-classes-in-the-government-mau-news-c-20-1-270315-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: भाजपा ने सरकार में दी है पिछड़े वर्ग को सबसे ज्यादा भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: भाजपा ने सरकार में दी है पिछड़े वर्ग को सबसे ज्यादा भागीदारी
विज्ञापन
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भाष्कर निषाद ने कहा कि पिछड़ा वर्ग भाजपा के साथ है। भाजपा ने सरकार में पिछड़े वर्ग को सबसे ज्यादा भागीदारी भी दी है। प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने पिछड़े वर्ग का वोट लेकर उन्हें छला है। पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामप्रवेश राजभर ने कहा की आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 300 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाएगी। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़े वर्ग को मजबूत करने के संकल्प के साथ काम कर रही है।
इस मौके पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कांत राय, मनीष मद्धेशिया,सुनील यादव, गिरीश गुप्ता, संतोष विषकर्मा, अवधेश वर्मा, भोला चौरसिया, राजीव सैनी, मनोज जायसवाल नीरज गुप्ता, शुशील प्रजापति सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्रवेश राजभर ने तथा संचालन अनिल चौहान ने किया।