{"_id":"60c791958ebc3e55e855e20f","slug":"bjp-government-has-failed-on-all-fronts-mau-news-vns5948339162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी मोर्चों पर फेल है भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी मोर्चों पर फेल है भाजपा सरकार
विज्ञापन
मऊ सपा कार्यालय पर सोमवार को जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में महंगाई और कोरोना महामारी में सरकार की विफलता को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण में लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। सरकार हर मोर्चे पर अमानवीयता का परिचय देती आई है। इससे आम आदमी गुस्से में है। कहा कि भाजपा सरकार की मनमानी कार्यशैली और दमनकारी नीतियों से जनता त्रस्त है। स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है। बेहाल किसान, बेरोजगारी और अपराध बेलगाम है।
कारपोरेट घरानों को फायदा पहुँचाने के लिए बीजेपी की सरकार आम जनता पर महंगाई थोप रही है।कहा कि भाजपा सरकार तो किसानों के हितों के प्रति पूर्णतया असंवेदनशील है। भाजपा के शासन काल में किसानों की बदहाली बढ़ी है। उसे न तो लागत का ड्योढ़ा मूल्य मिला है और नहीं उसकी आय दुगनी करने की दिशा में कोई योजना बनी है। गेंहूं की सरकारी खरीद बंद करने का समय आ गया। लेकिन किसान अपना गेंहू बेचने के लिए टोकन लेकर दर दर भटक रहे हैं। कारोबार न चलने से व्यापारी भी परेशान हैं। पूंजीनिवेश और रोजी रोजगार की भाजपा सरकार की बातें काल्पनिक हैं। प्रदेश में न तो नए उद्योग लगे हैं, न ही एक यूनिट बिजली का उत्पादन बढ़ा है। भ्रष्टाचार के चलते लगे लगाए उद्योग भी बंद होते जा रहे हैं। बैठक में जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी, जिला सचिव वीरेंद्र चौहान, योगेंद्र यादव, अनिल मास्टर आदि उपस्थित रहे।