{"_id":"61d48859653a7b142e760ab0","slug":"bjp-government-failed-on-all-fronts-ajay-singh-lallu-mau-news-vns6317415127","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर फेल : अजय सिंह लल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर फेल : अजय सिंह लल्लू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। विकास पुरुष पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय की जयंती मंगलवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मनाई गई। वनदेवी धाम स्थित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्रों में विफल हो गई है। कहा कि भाजपा ने जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया। कहा कि किसान, नौजवान एवं बुनकर सभी त्रस्त हैं और सत्ता परिवर्तन चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी महासचिव प्रियंका के नेतृत्व में कांग्रेस ने जनहित की समस्याओं को लेकर काफी संघर्ष किया है। कहा कि कार्यकर्ता शासनकाल की उपलब्धियों को घर घर पहुंचाने में लग जाएं। कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि कल्पनाथ राय ने पूर्वांचल में विकास की धारा बहाई। उन्होंने जाति और धर्म की सियासत कभी नहीं की। आज के जनप्रतिनिधियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
प्रदेश महासचिव विश्व विजय सिंह ने कहा कि पूर्वांचल के जर्रे जर्रे में कल्पनाथ राय द्वारा किए गए कार्यों की निशानी आज भी जनपद वासियों को उनके होने का एहसास दिलाती है।कहा कि कल्पनाथ राय की कृतियां युगों युगों तक जिंदा रहेंगी। कार्यक्रम के संयोजक माधवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि विकास पुरुष कल्पनाथ राय जिस कार्य को ठान लेते थे उसे पूरा करके ही दम लेते। पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कल्पनाथ राय को जिले का विकास पुरुष बताया। समारोह को प्रदेश महासचिव पूर्वी जोन के प्रभारी विश्व विजय सिंह, सचिव जनक कुशवाहा, पूर्व सांसद बाल कृष्ण चौहान, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक नसीम अहमद, जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम, नगर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा, स्वामीनाथ राय, रविंद्र नाथ मिश्र, वीरेंद्र तिवारी, राज मंगल यादव, प्रदीप सिंह, रवि प्रकाश गोपाल, विनय कुमार गौतम अनिता गौतम सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय पर कल्पनाथ नगर, बकवल में डॉ. सुधा राय के आवास पर उनका जन्मदिन मनाया गया। उनके पैतृक गांव सेमरी जमालपुर में, पतीला गांव में, रामरती देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर, कोपागंज थाने के पास, जिला अस्पताल में कांग्रेस कार्यालय पर और वनदेवी धाम के पास संस्कृत कॉलेज परिसर में जयंती समारोह का आयोजन किया गया।