फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP defaming Rahul Gandhi

राहुल गांधी को बदनाम कर रही भाजपा

Fri, 17 Jun 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
BJP defaming Rahul Gandhi
कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस के धरना प्रदर्शन को संबोधित करते कांग्रेस शहर अध्यक्ष विष्णुकांत कुशवा? - फोटो : MAU
मऊ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कहा कि भाजपा के इशारे पर राहुल गांधी को बदनाम करने में ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। जिसे कांग्रेसजन बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र को ताक पर रखकर संवैधानिक संस्थाओं द्वारा सभी विपक्ष के नेताओं पर अनावश्यक कार्रवाई कर रही है। राहुल गांधी का बदनाम करने के लिए ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है। 90 करोड़ रुपये का जो कांग्रेस पार्टी ने नेशनल हेराल्ड का सहयोग किया वह आइने की तरह साफ है। 67 करोड़ रुपया कर्मचारियों को तनख्वाह दी गई जबकि 23 करोड रुपए अन्य कार्यों के लिए सरकारी खजाने में जमा कराया गया है। मुद्दे को तूल देकर के भाजपा के लोग कांग्रेस को बदनाम कर रहे हैं। कार्यकर्ता इसका जवाब देगा। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक अमरेश चंद पांडेय, घनश्याम सहाय, अवनीश कुमार सिंह, राजकुमार राय, उमाशंकर दाढ़ी, रामचंद्र राय, अकरम प्रीमियर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed